स्वतंत्र आवाज़
word map

इंद्रजीत बडै़च इनेलो पंचकूला सिटी प्रधान

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 11 January 2013 04:51:17 AM

पंचकूला। इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने इंद्रजीत सिंह बडै़च को पंचकूला सिटी का इनेलो का प्रधान नियुक्त किया है। पिछले कई वर्षों से बडै़च इनेलो के पंचकूला जिला महासचिव पद पर कार्यरत रहे हैं, वे प्रसिद्ध समाजसेवी भी हैं। इनेलो के विभिन्न पदाधिकारियों ने इंद्रजीत सिंह बडै़च के पंचकूला सिटी प्रधान बनाए जाने पर हार्दिक खुशी जाहिर की है। पार्टी के पंचकूला जिला अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने बडै़च को बधाई देते हुए कहा है कि इन्हें ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप कर पार्टी सुप्रीमो ने पंचकूला विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में एक नये जोश का संचार कर दिया है। इनकी नियुक्ति से पार्टी को और बल मिलेगा। इससे साबित होता है कि इनेलो 36 बिरादरियों की पार्टी है तथा समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करती है।
इनेलो कार्यकर्ताओं ने इंद्रजीत सिंह बडै़च के पंचकूला सिटी प्रधान नियुक्त किए जाने के बाद माजरी चौक स्थित इनेलो जिला कार्यालय में उनका स्वागत किया और लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की। इसके साथ ही हरदीप मेहता को कालका हलका अध्यक्ष और जितेंद्र सैनी को पंचकूला हलका अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर भी इनेलो सुप्रीमो का आभार व्यक्त किया है। पंचकूला जिला अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के अलावा पार्टी के अन्य पदाधिकारियों जिला अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ हरबंस सिंगला, सुभाष निशाद, जिला संगठन सचिव उमेद ढुल, गोमती प्रसाद, प्रदीप कौशल, मदन जस्सल एवं नरेन्द्र भल्ला, मास्टर जी नाढ़ा, देवराम नाढ़ा, अमर सिंह सैनी, अमरजीत सरपंच आदि ने भी नई नियुक्ति पर बधाई दी।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]