स्वतंत्र आवाज़
word map

वर्ल्‍ड पुलिस गेम्‍स के लिए खिलाड़ी रवाना किए

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 27 July 2013 10:39:47 AM

anil goswami

नई दिल्‍ली। केंद्रीय गृह सचिव अनिल गोस्‍वामी ने वर्ल्‍ड पुलिस गेम्‍स 2013 में भाग लेने वाले भारतीय दल को गरमजोशी से रवाना किया। उन्‍होंने दल का नेतृत्‍व करने वाले खिलाड़ी को राष्‍ट्रीय झंडा दिया और सभी खिलाड़ियों को एक एक किट।
एक अगस्‍त से 10 अगस्‍त 2013 तक बेलफस्‍ट (उत्‍तरी आयरलैंड) में 15वॉं पुलिस तथा अग्नि खेल 2013 आयोजित किया जा रहा है। इसमें भाग लेने के लिए भारतीय पुलिस बल से 42 सदस्‍यीय खिलाड़ियों का दल 29 जुलाई 2013 को रवाना होगा। इस दल में 24 पुरूष खिलाड़ी, 15 महिला खिलाड़ी और अधिकारी शामिल हैं।
भारतीय दल एथलिटिक्‍स, कुश्‍ती, मुक्‍केबाजी, जूडो, तैराकी और तीरंदाजी जैसी प्रतिस्‍पर्धाओं में भाग लेंगे। वर्ष 1989 में जब से यह वर्ल्‍ड पुलिस गेम्‍स शुरू हुए, तभी से भारत इनमें हिस्‍सा लेता आया है। वर्ष 2011 में न्‍यूयार्क में आयोजित वर्ल्‍ड पुलिस गेम्‍स में भारत ने 36 स्‍वर्ण, 16 रजत और 6 कांस्‍य पदक जीते थे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]