स्वतंत्र आवाज़
word map

समुद्री सुरक्षा पर सेशेल्स के साथ समझौता

उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्रमें सहयोगी समुद्री सुरक्षा को बढ़ावा

आईएफसी आईओआर कई बहुराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा केंद्रों से जुड़ा

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 23 February 2023 12:15:56 PM

agreement with seychelles on maritime defense

नई दिल्ली। समुद्री रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्रमें मौजूदा सहयोग को बढ़ावा देने केलिए इंफॉर्मेशन फ्यूजन सेंटर इंडिया ओशन रीजन ने क्षेत्रीय समन्वय संचालन केंद्र सेशेल्स केसाथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। आईएफसी आईओआर के निदेशक कप्तान रोहित बाजपेयी और आरसीओसी के निदेशक कैप्टन सैम गोंटियर के हस्ताक्षरित इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य समुद्री डोमेन जागरुकता, सूचनाओं का आदान-प्रदान और विशेषज्ञता विकास को बढ़ाने केलिए दोनों केंद्रों केबीच सहयोग बढ़ाना है। भारतीय नौसेना के आईएफसी आईओआर केंद्र की स्थापना 22 दिसंबर 2018 को भारत सरकार ने गुरुग्राम में की थी, ताकि क्षेत्रमें सभी केलिए सुरक्षा और विकास के भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप हिंद महासागर क्षेत्रमें सहयोगी समुद्री सुरक्षा को बढ़ाया जा सके।
बेहतर आपसी सहयोग, संकुचित सूचना चक्र और समय पर इनपुट को सक्षम करने केलिए आईएफसी आईओआर भागीदार देशों के अंतर्राष्ट्रीय संपर्क अधिकारियों की मेजबानी भी करता है। आजतक केंद्र ने 12 भागीदार देशों-ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, इटली, जापान, मालदीव, मॉरीशस, म्यांमार, श्रीलंका, सेशेल्स, सिंगापुर, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्तराज्य अमेरिका से अंतर्राष्ट्रीय संपर्क अधिकारियों की मेजबानी की है। हिंद महासागर आयोग के कार्यांवित पश्चिमी हिंद महासागर में समुद्री सुरक्षा संरचना को आरएमआईएफसी, आरसीओसी और सात हस्ताक्षरकर्ता देशों कोमोरोस, जिबूती, फ्रांस, केन्या, मेडागास्कर, मॉरीशस और सेशेल्स के राष्ट्रीय केंद्र से समर्थन प्राप्त है। स्थापना केबाद से आईएफसी आईओआर ने कई बहुराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा केंद्रों केसाथ संबंध स्थापित किए हैं और वर्तमान पहल आईएफसी आईओआर तथा आरसीओसी केबीच गहन सहयोग को सक्षम बनाएगी।
यह दृष्टिकोण आरसीओसी और आईएफसी आईओआर केंद्र को गैर-पारंपरिक समुद्री सुरक्षा खतरों जैसे समुद्री डकैती और सशस्त्र डकैती, मानव एवं वर्जित तस्करी, अवैध अनियमित और असूचित मछली पकड़ने, हथियारों की तस्करी, अवैध शिकार और समुद्री आतंकवाद आदि का मुकाबला करने एवं पश्चिमी हिंद महासागर पर विशेष ध्यान देते हुए एक सामान्य समुद्री समझ को प्रभावी ढंग से विकसित करने में मदद करेगा। एमओयू पर हस्ताक्षर केदौरान आरसीओसी और आईएफसी आईओआर के दोनों निदेशक समुद्र में कार्रवाई का संकेत देने केलिए सूचना साझा करने और विश्लेषण को बढ़ाने की आवश्यकता पर एकमत थे। उन्होंने इस बातपर प्रकाश डालाकि यह समझौता ज्ञापन हिंद महासागर क्षेत्रमें सहयोगी समुद्री सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में केंद्रों केबीच विश्वास बढ़ाएगा और तालमेल में सुधार करेगा। इस अवसर पर महासचिव और आईओसी के प्रतिनिधियों, सेशेल्स में भारत के उच्चायुक्त और भारतीय नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]