स्वतंत्र आवाज़
word map

सरकार की 'चैंपियंस से मिलो' पहल

ओलंपियन श्रीहरि नटराज ने बच्चों को प्रोत्साहित किया

खेल और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का महत्व समझाया

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Sunday 20 February 2022 01:21:33 PM

olympian srihari nataraja encourages children

बैंगलुरू। भारतीय तैराक और टोक्यो ओलम्पिक में भाग ले चुके श्रीहरि नटराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुरू की गई 'चैंपियंस से मिलो' पहल केतहत बैंगलुरू के आरवी गर्ल्स हाई स्कूल का भ्रमण किया। कर्नाटक राज्य में पहलीबार यह विशेष स्कूल भ्रमण अभियान हुआ, इससे पहले ओलम्पिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा, बजरंग पूनिया ने क्रमशः गुजरात और हरियाणा का भ्रमण किया था और ओलम्पियन नाविक वरुण ठक्कर तथा केसी गणपति ने तमिलनाडु के स्थानीय स्कूलों का दौरा किया था। ओलम्पिक तैराक श्रीहरि नटराज ने देश में इस तरह की पहल के महत्व के बारे में बताया, क्योंकि इससे देश में खेलों को प्रोत्साहन देने में मदद मिलती है।
ओलम्पियन श्रीहरि नटराज ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहाकि यह अनुभव वास्तव में खासा अच्छा रहा और इस पहल का शुरू होना अच्छी बात है, इससे बच्चों को खेलों, फिटनेस, पोषण और स्वास्थ्य के महत्व को समझने में खासी सहायता मिलेगी, इससे न सिर्फ बच्चों, बल्कि देश में खेलों के विकास को भी खासा प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहाकि यह पहल वास्तव में बच्चों केलिए प्रेरणादायी है और उम्मीद हैकि इससे हम और अधिक युवाओं से खेल तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की उम्मीद करते हैं। श्रीहरि नटराज ने विद्यार्थियों से संतुलित आहार, फिटनेस के महत्व पर बात की और अपनी खानपान की आदतों और खुराक से जुड़ी बातें साझा कीं। श्रीहरि नटराज ने बैडमिंटन में हाथ आजमाया और कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों केसाथ कुछ खेल खेले।
मेजबान स्कूल के अलावा कर्नाटक से आए 75 स्कूलों के विद्यार्थियों ने चैंपियंस से मिलो कार्यक्रम में भाग लिया और श्रीहरि नटराज से अनुभव साझा किए, साथही तैराकी और एक प्रतिस्पर्धी खिलाड़ी के रूपमें उनका अनुभव भी जाना। चैंपियंस से मिलो पहल सरकार के 'आजादी का अमृत महोत्सव' का हिस्सा है, जिसका शुभारंभ ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने दिसंबर 2021 में और पैरालम्पिक कांस्य पदक विजेता शरद कुमार ने जनवरी 2022 में की थी। स्कूल भ्रमण अभियान शिक्षा मंत्रालय और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय का संयुक्त कार्यक्रम है, इसमें ओलम्पियन और पैरालम्पियन स्कूली बच्चों केसाथ अपने अनुभव, जीवन के सबक साझा करते हैं, साथ ही सही खानपान पर सुझाव और प्रेरणा देते हैं। आनेवाले दिनों में पैरालम्पिक पदक विजेता अवनि लेखारा और मरियप्पन थंगावेलु इस पहल को आगे बढ़ाएंगे और राजस्थान तथा तमिलनाडु राज्यों में स्कूलों का भ्रमण करेंगे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]