स्वतंत्र आवाज़
word map

शत्रु मिसाइल के खिलाफ प्रौद्योगिकी विकास

रक्षा प्रयोगशाला जोधपुर का आत्मनिर्भर भारत में बड़ा योगदान

डीआरडीओ की आधुनिकतम चैफ़डफभ प्रौद्योगिकी विकसित

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 5 April 2021 05:50:03 PM

drdo has developed an advanced chaff technology

जोधपुर। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने नौसैनिक पोतों को शत्रु के मिसाइल हमले से बचाने के लिए आधुनिकतम चैफ़डफभ प्रौद्योगिकी का विकास किया है। डीआरडीओ की रक्षा प्रयोगशाला जोधपुर ने इस अतिमहत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी के तीन प्रकारों का स्वदेश में विकास किया है। ये हैं-कम दूरी की मारक क्षमता वाला चैफ़ रॉकेट, मध्यम रेंज चैफ़ रॉकेट और लम्बी दूरी की मारक क्षमता वाला चैफ़ रॉकेट। इन प्रकारों का विकास भारतीय नौसेना की गुणात्मक जरूरतों को पूरा करने के लिए किया गया है। रक्षा प्रयोगशाला जोधपुर ने आधुनिकतम चैफ़ प्रौद्योगिकी का विकास आत्मनिर्भर भारत की दिशा में किया है।
भारतीय नौसेना ने अरब सागर में भारतीय नौसैनिक पोतों से इन तीनों प्रकार के रॉकेटों का प्रायौगिक परीक्षण किया है और इनके प्रदर्शन को संतोषजनक पाया है। चैफ़ एक अप्रतिरोधी विस्तार योग्य इलेक्ट्रॉनिक जवाबी प्रौद्योगिकी है, जो विश्वभर में नौसैनिक पोतों को शत्रु के रडार और रेडियो फ्रीक्वेंसी मिसाइल साधकों से संरक्षण देती है। यह प्रौद्योगिकी इसलिए महत्वपूर्ण है कि इसमें नौसैनिक पोतों को शत्रु के मिसाइल हमले से बचाने के लिए बहुत कम मात्रा में चैफ़ सामग्री को प्रलोभन के तौरपर हवा में छोड़ा जाता है। डीआरडीओ ने भविष्य में शत्रु से होने वाले खतरों से बचाव से हथियार निर्माण में विशेषज्ञता प्राप्त कर ली है। यह प्रौद्योगिकी बड़ी मात्रा में उत्पादन के लिए उद्योगों को सौंप दी गई है।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस उपलब्धि के लिए डीआरडीओ, भारतीय नौसेना और उद्योगों को बधाई दी है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ जी सतीश रेड्डी ने भारतीय नौसैनिक पोतों की सुरक्षा के लिए अति महत्वपूर्ण इस प्रौद्योगिकी के स्वदेश में विकास से जुड़े समूहों के प्रयासों की प्रशंसा की। नौसेना के वाइस चीफ ऑफ स्टाफ वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार ने बहुत कम समय में स्वदेशी तौरपर रणनीति के हिसाब से बेहद महत्वपूर्ण इस प्रौद्योगिकी के विकास के लिए और इसके बड़े पैमाने पर उत्पादन की स्वीकृति देने के लिए डीआरडीओ की प्रशंसा की।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]