स्वतंत्र आवाज़
word map

केंद्रीय कर्मचारी चयन आयोग की भर्तियां जल्द

आयोग के अध्यक्ष ने केंद्रीय राज्‍यमंत्री को दी जानकारी

केंद्रीय सरकार में बड़े पैमाने पर होनी हैं भर्तियां

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 29 February 2020 02:51:44 PM

minister of state  dr. jitendra singh and braj raj sharma

नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष ब्रजराज शर्मा ने प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन विभाग में राज्‍यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह को अवगत कराया है कि आयोग मार्च 2021 तक भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों के लिए ग्रुप-बी एवं ग्रुप-सी में लगभग एक लाख चालीस हजार रिक्तियों को भरेगा और गैर-तकनीकी पदों के अलावा राजपत्रित एवं अराजपत्रित दोनों तरह की रिक्‍तयों को चरणबद्ध तरीके से भरा जाएगा। उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री को बताया कि हालांकि वर्ष 2019-20 में 28 फरवरी 2020 तक कर्मचारी चयन आयोग भारत सरकार में 14,611 उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए सिफारिश पहले ही कर चुका है।
ब्रजराज शर्मा ने बताया कि आयोग जून 2020 तक भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/ विभागों/ कार्यालयों में 85,000 अतिरिक्त पदों को भरने के लिए परिणाम की घोषणा कर सकता है। आयोग द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 के शेष भाग में यानी जुलाई 2020 से मार्च 2021 तक अतिरिक्त 40,000 रिक्त पदों को भी भरे जाने की संभावना है। कर्मचारी चयन आयोग इन पदों के लिए भर्ती करता है-भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा विभाग में ग्रुप-बी (राजपत्रित) पदों के लिए। भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/ विभागों/ कार्यालयों के लिए ग्रुप-बी (अराजपत्रित) पदों के लिए। भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/ विभागों/ कार्यालयों के लिए ग्रुप-सी (गैर-तकनीकी) पदों के लिए।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]