स्वतंत्र आवाज़
word map

इंनेलो का पंचकूला में पोल-खोल अभियान

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 27 March 2013 02:09:40 PM

manoj agarwal

पंचकूला। इंडियन नेशनल लोकदल के पोल-खोल अभियान के तहत पार्टी ने सैक्टर-20 में जन संपर्क साधते हुए सभा का आयोजन किया। इसमें भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। अभियान के जिला प्रभारी एवं हल्का कालका विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में बने रहने के लिए किसी भी हद तक किसी कानून का दुरूपयोग कर सकती है। इनेलो नेताओं को झूठे मुकदमों के तहत जेल भेजने के बाद कांग्रेस ने सोचा था कि इनेलो पार्टी खत्म हो जाएगी और नेतृत्वविहीन हो जाएगी, लेकिन जनता के प्यार और सहयोग ने इस सोच को बदलकर रख दिया है।
पार्टी के जिला प्रधान मनोज अग्रवाल ने कहा कि हुड्डा सरकार प्रेस के माध्यम से हरियाणा नंबर वन होने का झूंठा और गुमराह जनक प्रचार कर रही है। हकीकत में पिछले 9 सालों में पंचकूला जिले के साथ जितना सौतेला व्यवहार कांग्रेस सरकार ने किया है, उतना पिछले 47 साल में किसी भी सरकार ने नहीं किया। यहां न तो शिक्षा व्यवस्था सुधरी, न ही सड़कें सुधरीं और न ही रोज़गार के साधन मुहैया करवाए गए। इस अवसर पर सीमा चौधरी, नौनिहाल सिंह, उमेद ढुल, विजय कुमार आदि मौजूद थे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]