
भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने पुणे इंटरनेशनल सेंटर के 8वें पीडीएनएस के स्मरणोत्सव पर राष्ट्र की प्रगति और इसकी सुरक्षा आवश्यकताओं केबीच अटूट संबंध पर बल दिया। उन्होंने कहाकि आर्थिक शक्ति विकास का स्रोत है, लेकिन एक सैन्य शक्ति भी है, जोकि अपनी व्यापक राष्ट्रीय शक्ति में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करते हुए अपने...

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की उपस्थिति में आज भारतीय समुद्री सीमा की रक्षा की चार 15 बी स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक परियोजनाओं में से तीसरे यार्ड 12706 इम्फाल का अनावरण किया है और इसे देश की स्वाधीनता, संप्रभुता और सुरक्षा केलिए मणिपुर के बलिदानियों को श्रद्धांजलिस्वरूप...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस ट्विन सीटर विमान की अपनी पहली उड़ान केबाद बैंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड का भ्रमण किया। नरेंद्र मोदी ऐसे पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए, जिन्होंने स्वदेशी रूपसे डिजाइन और विकसित लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरी है। इस मौके पर भारतीय वायुसेना...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड का किया दौरा और भारतीय वायुसेना के बहुउद्देशीय लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरी। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर एक्स पर अपना अनुभव साझा करते हुए कहाकि वे आज तेजस में उड़ान भरते हुए अत्यंत गर्व केसाथ कह सकते हैंकि हमारी मेहनत और लगन के कारण हम आत्मनिर्भरता...

वर्ष 1948 में स्थापित दुनिया का सबसे बड़ा वर्दीधारी युवा संगठन राष्ट्रीय कैडेट कोर 26 नवंबर 2023 को अपनी 75वीं वर्षगांठ मनाएगा, जो अनुशासन, नेतृत्व और अटूट देशभक्ति जैसे मूल सिद्धांतों केसाथ युवाओं को प्रशिक्षित करने में एक महत्वपूर्ण अध्याय के प्रतीक को दर्शा रहा है। इस महत्वपूर्ण मील के पत्थर के स्मरणोत्सव पर रक्षा सचिव...

भारतीय सेना मेडिकल कोर की अधिकारी कर्नल सुनीता बीएस ने दिल्ली कैंट में सशस्त्र बल रक्त-संचार केंद्र की पहली महिला कमांडिग ऑफिसर बनकर इतिहास रच दिया है। इससे पहले उन्होंने अरूणाचल प्रदेश में रणनीतिक तौरपर महत्वपूर्ण फील्ड हास्पिटल में कमांडिग ऑफिसर की चुनौतीपूर्ण भूमिका को बखूबी निभाया, जहां उन्होंने युद्ध क्षेत्र...

भारत और अमेरिकी सेनाओं का संयुक्त विशेष सशस्त्र बल अभ्यास वज्र प्रहार-2023 का 14वां संस्करण आज मेघालय में उमरोई के संयुक्त प्रशिक्षण स्थल में प्रारंभ हुआ। अभ्यास में अमरीका के सैन्य दल का प्रतिनिधित्व अमरीकी विशेष बलों के पहले विशेष बल समूह के सैनिक और भारतीय सेना की टुकड़ी का नेतृत्व पूर्वी कमान के विशेष बल के जवान कर...

भारतीय नौसेना केलिए एमएसएमई शिपयार्ड विशाखापत्तनम की मेसर्स सेकॉन इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की निर्मित 08 x मिसाइल सह गोला बारूद परियोजना की चौथी बार्ज नौका 'मिसाइल सह गोला बारूद बार्ज एलएसएएम 10 (यार्ड 78)' का मैसर्स एसईपीपीएल के जलावतरण स्थल आंध्र प्रदेश में गुट्टेनादेवी पूर्वी गोदावरी में समारोहपूर्वक...

भारतीय नौसेना समुद्री नौकायन में अग्रणी है और समुद्र में साहसिक कार्यों से परिपूर्ण रोमांच को प्रोत्साहित करने केलिए दिल्ली के नौसेना मुख्यालय में भारतीय नौसेना सेलिंग एसोसिएशन के अंतर्गत कोच्चि से गोवा तक 22 से 26 नवंबर तक एक अंतरकमांड महासागर नौकायन दौड़ होने जा रही है। इसका आयोजन दक्षिणी नौसेना कमान का मुख्यालय कर...

भारत की दक्षिणी नौसेना कमान ने अपने पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल रोनाल्ड लिन्सडेल 'रॉनी' परेरा की जन्म शताब्दी मनाने केलिए कोच्चि में दो दिवसीय पैनल चर्चा का आयोजन किया, जिसमें नौसेना प्रमुख आर हरिकुमार मुख्य अतिथि थे। नौसेना प्रमुख ने 14 नवंबर 2023 को उद्घाटन भाषण दिया, जिसमें उन्होंने भारत के आधुनिक नौसैनिक इतिहास में एडमिरल...

भारत और श्रीलंका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास मित्र शक्ति-2023 का नौवां संस्करण आज औंध पुणे में शुरू हुआ। यह सैन्य अभ्यास 29 नवंबर 2023 तक आयोजित किया जारहा है। भारतीय टुकड़ी का प्रतिनिधित्व मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट के 120 सैनिक कर रहे हैं, जबकि श्रीलंकाई पक्ष का प्रतिनिधित्व 53 इन्फैंट्री डिवीजन के सैनिक कर रहे हैं। भारतीय...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाकि आज दुनिया में जिस तरह के हालात हैं, उसमें भारत से अपेक्षाएं लगातार बढ़ रही हैं, ऐसे अहम समय में ये बहुत जरूरी हैकि भारत की सीमाएं सुरक्षित रहें, देश में शांति का वातावरण बना रहे और इसमें आपकी बहुत बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहाकि भारत तब तक सुरक्षित है, जब तक इसकी सीमाओं पर आप हिमालय की तरह...

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भारत तिब्बत सीमा पुलिस की 23वीं वाहिनी देहरादून में शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत उन्होंने मुख्यअतिथि के रूपमें आईटीबीपी के 62वें स्थापना दिवस की भव्य परेड की सलामी ली तथा उत्कृष्ट सेवा केलिए हिमवीरों को अलंकृत किया। अमित शाह ने आईटीबीपी जवानों केलिए सेल्फ सस्टेनेबल एनर्जी...

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भारतीय नौसेना के नवीनतम निर्माणाधीन निर्देशित मिसाइल विध्वंसक सूरत के शिखर का नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरिकुमार, राज्य सरकार और भारतीय नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों केसाथ सूरतनगर में समारोहपूर्वक अनावरण किया। सूरत का शिखर खंभात की खाड़ी के दक्षिणी प्रवेश द्वार पर हजीरा यानी...

बांग्लादेश के सैन्यबलों के कर्मियों केबीच मुक्ति युद्ध की भावना को जीवित रखने केलिए ग्रुप कैप्टन तनवीर मार्ज़न के नेतृत्व में बांग्लादेशी वायुसेना के 20 अधिकारियों और कर्मियों ने बांग्लादेशी वायुसेना के स्थापना दिवस समारोह के अंग रूपमें 31 अक्टूबर को दीमापुर का दौरा किया। किलो फ्लाइट से ऐतिहासिक संबंध रखने वाली डोर्नियर...