स्वतंत्र आवाज़ टीवी

अमर जवानों को समर्पित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक

2019-02-25 08:21:34

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 फरवरी को एक औपचारिक समारोह में वीर अमर जवानों और राष्ट्र को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक समर्पित किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि यह स्मारक शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए कृतज्ञ राष्ट्र की सामूहिक आकांक्षा की परिणति का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में इंडिया गेट के पास राष्ट्रीय युद्ध स्मारक हमारे जवानों के लिए एक उचित श्रद्धांजलि है, जिन्होंने देश की आजादी और रक्षा हेतु अपना जीवन बलिदान कर दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय युद्ध स्मारक उन सैनिकों को भी स्मरण करता है, जिन्होंने शांतिवाहिनी मिशनों और अराजकता विरोधी अभियानों में सर्वोच्च बलिदान दिया था। प्रधानमंत्री ने 2014 में एक अत्याधुनिक विश्वस्तरीय स्मारक के रूपमें राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का अपना विज़न प्रस्तुत किया था। राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के विन्यास में चार संकेंद्री वृत्त शामिल हैं, जिनके नाम हैं-अमर चक्र, वीरता चक्र, त्याग चक्र और रक्षक चक्र। राष्ट्रीय युद्ध स्मारक परिसर में एक केंद्रीय चतुष्कोण स्तंभ, एक शाश्वत लौ और भारतीय सेनाओं की प्रसिद्ध लड़ाईयों को दर्शाते कांस्य भित्ति चित्र भी शामिल हैं। देखिए वीडियो।|-----पीआईबी

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]
प्रतिक्रिया उपलब्ध नही है
स्वतंत्र आवाज़
word map