

भारत सरकार में स्वतंत्र प्रभार जहाजरानी और रासायनिक एवं उर्वरक राज्यमंत्री मनसुख मंडाविया और स्वतंत्र प्रभार पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने एक बैठक में देश में समुद्री पर्यटन की असीम संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने तटीय पर्यटन के जरिए देश के तटीय इलाकों में महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को बढ़ावा...

केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग में अनुकम्पा आधार पर चुने गए उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। चुने गए 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए गए। डॉ जितेंद्र सिंह ने इस अवसर पर कहा कि अनुकम्पा आधार पर नियुक्तियों के लिए सरकार की एक प्रणाली है,...

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गाम्बिया की नेशनल असेंबली को संबोधित किया और कहा कि भारत और अफ्रीका के समक्ष विकास से संबंधित समान चुनौतियां मौजूद हैं एवं दोनों समान अनिवार्यताओं से प्रेरित हैं। उन्होंने कहा कि अफ्रीका का भविष्य का आर्थिक अनुमान और भारत का विकास दोनों ही एक दूसरे के पूरक हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे...

मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय बाल भवन में भारतीय वायुसेना स्वागत सहप्रचार मंडप का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री धोत्रे संजय शामराव और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ उपस्थित थे। एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने आधिकारिक मोबाइल गेमिंग ऐप...

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज सूचना भवन में प्रकाशन विभाग की अनेक ई-परियोजनाओं की शुरुआत की। पुस्तक गैलरी अवलोकन के दौरान उन्होंने विभाग की नई डिजाइन वेबसाइट, मोबाइल ऐप डिजिटल डीपीडी, रोज़गार समाचार के ई-संस्करण और ई-पुस्तक सत्याग्रह गीता की शुरुआत की। प्रकाश जावड़ेकर ने इस अवसर पर कहा कि मन...

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज नई दिल्ली में समुदायस्तर पर नवाचार की भावना को प्रोत्साहन देने के लिए अटल सामुदायिक नवाचार केंद्र का शुभारंभ किया, जिसका उद्देश्य सामाजिक सेवा के लिए समाधान केंद्रित प्रयास से नवाचार भावना को प्रोत्साहन प्रदान करना है। धर्मेंद्र प्रधान...

केंद्रीय श्रम और रोज़गार राज्यमंत्री संतोष कुमार गंगवार ने लोकसभा में वेतन विधेयक-2019 पेश करते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक विधेयक है, जिसका उद्देश्य पुराने और अप्रचलित श्रम कानूनों को विश्वसनीय और भरोसेमंद कानूनों में तब्दील करना है, जो वक्त की जरूरत है। संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि इस समय 17 मौजूदा श्रम कानून 50 से ज्यादा...

उपभोक्ता संरक्षण विधेयक-2019 लोकसभा में पारित हो गया है। विधेयक पेश करते हुए केंद्रीय उपभोक्ता मामले तथा खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे ने कहा कि विधेयक में नियमों को सरल बनाया गया है, इससे उपभोक्ताओं को त्वरित न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार उपभोक्ता शिकायतों से संबंधित पूरी...

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने घोषणा की है कि संस्कृति के क्षेत्र में असाधारण प्रतिभा के धनी कलाकारों को वरिष्ठ व कनिष्ठ फेलोशिप देने की योजना में भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची की शेष दो भाषाओं-नेपाली एवं संथाली को भी शामिल किया जाएगा। संस्कृति मंत्री ने यह जानकारी राजधानी नई दिल्ली...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के दोनों सदनों में मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक-2019 को पारित कराने में सहयोग देने वाले सभी राजनीतिक दलों और सांसदों का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि इससे उनके लिए अवसर बढ़ गए हैं और यह कदम भारत के इतिहास में हमेशा के लिए याद किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने इस संबंध में...

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने सीआरपीएफ के 81वें स्थापना दिवस पर आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय पुलिस मेमोरियल पर जाकर राष्ट्र के लिए अपने जीवन का बलिदान करने वाले बहादुर योद्धाओं को पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें नमन किया। गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय सीआरपीएफ के स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे।...

पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो यानी बीपीआरएंडडी की ओर से नई दिल्ली में पुलिस सत्यापन सेवा मानकों पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। बीपीआरएंडडी ने पुलिस सत्यापन के कुछ मामलों में होने वाले भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई को जरूरी बताया है। कार्यशाला में पारदर्शिता, त्वरित निपटान और पुलिस सत्यापन सेवाओं में मौजूद...

भारत सरकार के अंतर्गत खान मंत्रालय ने बॉक्साइट अवशेष सामान्य नाम रेड मड के बेहतर उपयोग के लिए ‘वेस्ट टु वेल्थ’ एक कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में रेड मड के उत्पादन, उपयोग और निष्पादन के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। जवाहरलाल नेहरू एल्यूमिनियम अनुसंधान विकास और डिजाइन केंद्र नागपुर के सहयोग से आयोजित कार्यशाला...

भारत सरकार में वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि नरेंद्र मोदी सरकार ने ‘चलता है का रवैया’ पीछे छोड़ दिया है और ‘बदल सकता है’ की दृष्टि अपनाई है। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनता को प्रौद्योगिकी का लाभ सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल इंडिया और डिजिटल भुगतान आरंभ किया...

भारतीय रक्षा मंत्रालय ने MyGov.in के सहयोग से कारगिल युद्ध पर ऑनलाइन क्विज की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य नागरिकों खासकर युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाना है। यह क्विज कार्यक्रम 26 जुलाई से 4 अगस्त 2019 तक चलेगा। क्विज का संचालन MyGov.in के https://quiz.mygov.in प्लेटफार्म पर किया जा रहा है और यह हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में है। ...