स्वतंत्र आवाज़
word map
न्यायपालिका
मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित ने ली शपथ

मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित ने ली शपथ

नई दिल्ली। भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूपमें आज न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित ने शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में एक समारोह में उन्हें शपथ दिलाई। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।