
चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी की मौजूदगी में चंडीगढ़ में भारतीय वायुसेना विरासत केंद्र की स्थापना केलिए चंडीगढ़ प्रशासन तथा वायुसेना केबीच महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस विरासत केंद्र...

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के अलंकरण समारोह और रुस्तमजी मेमोरियल लेक्चर में वीर सीमा प्रहरियों का शौर्य सम्मान करते हुए अदम्य साहस, वीरता और कर्तव्य केप्रति समर्पण केलिए पदक प्रदान किए। उन्होंने ड्रोन विरोधी तकनीक प्रारूप का हस्तांतरण भी किया। नित्यानंद राय ने बड़े...

नई दिल्ली। केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के विभाग ने कहा हैकि रेस्तरां और होटलों में सेवाशुल्क लगाए जाने के विरुद्ध और हितधारकों से इसका अनुपालन कठोरतापूर्वक कराने केलिए जल्द ही एक मजबूत रूपरेखा तैयार की जाएगी, क्योंकि दैनिक आधार पर यह उपभोक्ताओं को प्रतिकूल रूपसे प्रभावित करता है। उपभोक्ता मामलों के विभाग ने होटलों...

नई दिल्ली। इजरायल के उप प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री लेफ्टिनेंट जनरल (आरईएस) बेंजामिन गैंट्ज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और पिछले कुछ वर्ष में भारत और इजराइल के बीच रक्षा सहयोग में तेजीसे प्रगति की समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री ने भारत में सह-विकास और सह-उत्पादन के अवसरों से लाभ उठाने के लिए इजरायली रक्षा...

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और संयुक्तराज्य अमेरिका से प्राप्त दस पुरातन मूर्तियां आज तमिलनाडु सरकार को सौंप दी गई हैं। केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन और उत्तरी पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री जी किशन रेड्डी ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र नई दिल्ली में तमिलनाडु सरकार को इन 10 मूर्तियों के हस्तांतरण समारोह में भाग लिया।...

नई दिल्ली। रेल के माध्यम से भारत और बांग्लादेश के लोगों के बीच संपर्क को और मजबूत करने केलिए भारत सरकार और बांग्लादेश ने कई बैठकों केबाद हाल हीमें बहाल की गई हल्दीबाड़ी-चिलाहाटी रेल लिंक के माध्यम से एक नई यात्री रेल सेवा मिताली एक्सप्रेस शुरू कर दी है। न्यू जलपाईगुड़ी (भारत)-ढाका (बांग्लादेश) केबीच इस तीसरी यात्री...

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दक्षिण छत्तीसगढ़ के 3 जिले बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा से सीआरपीएफ में कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) के रूपमें 400 उम्मीदवारों की भर्ती केलिए आवश्यक न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता को 10वीं पास से कम करके 8वीं कक्षा पास संबंधी गृह मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। स्थानीय समाचार पत्रों...

नई दिल्ली। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई ने 'आधार उपयोग को सरल बनाने केलिए हालिया पहल' पर एक कार्यशाला आयोजित की, जिसमें राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेश की सरकारों के विभिन्न विभागों की ओरसे अपनाए गए आधार उपयोग में प्रमुख विकास और सर्वश्रेष्ठ अभ्यासों को साझा किया गया। आधार आधारित प्रमाणीकरण और सत्यापन...

नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने आत्मनिर्भर भारत के विज़न को बढ़ावा देते हुए भारतीय वायुसेना और नौसेना केलिए खरीदे श्रेणी केतहत 2,971 करोड़ रुपये की लागत से एस्ट्रा एमके-आई बियॉन्ड विजुअल रेंज एयर टू एयर मिसाइल और संबंधित उपकरण की आपूर्ति केलिए भारत डायनेमिक्स लिमिटेड यानी बीडीएल केसाथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।...

नई दिल्ली। राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेटों ने 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर तम्बाकू का उपयोग नहीं करने की शपथ ली और राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान केतहत रैलियों, नुक्कड़ नाटकों और पर्चों का वितरण किया। एनसीसी कैडेटों ने तम्बाकू के उपयोग से दूर रहने केलिए लोगों खासकर युवाओं को प्रेरित करने केलिए सभी प्रकार के उपलब्ध...

नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय तटरक्षक बल के तीन दिवसीय 39वें कमांडर सम्मेलन में आईसीजी की दक्षता और समर्पण की सराहना करते हुए कहा हैकि इसके अद्वितीय प्रदर्शन ने इसे विश्व के सर्वश्रेष्ठ और सबसे बड़े तटरक्षकों में से एक बना दिया है। रक्षामंत्री ने लगातार बदलते वैश्विक परिदृश्य में समुद्री तैयारियों...

नई दिल्ली। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक भव्य अलंकरण समारोह में वर्ष 2019, 2020 और 2021 केलिए राष्ट्रपति द्वारा वीरता केलिए राष्ट्रपति पदक, सराहनीय सेवा केलिए पुलिस पदक, विशिष्ट सेवा केलिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और जीवन रक्षा पदक श्रृंखला से सम्मानित 104 आरपीएफ कर्मियों का सम्मान किया है। समारोह में एक मार्मिक क्षण भी आया,...

नई दिल्ली। केंद्रीय कार्मिक राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा हैकि सर्वश्रेष्ठ शासन पद्धतियां अभिनव विचारों से उत्पन्न होती हैं और लोक सेवकों को उन अभिनव विचारों पर ध्यान केंद्रित देने की जरूरत है, जिनमें प्रतिकृति और स्थायित्व हो, जिनका उपयोग सर्वश्रेष्ठ शासन अभ्यासों के रूपमें किया जा सकता है। राज्यमंत्री...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र से प्रांतीय सिविल सेवा के 2018 एवं 2019 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की। मुख्य सचिव ने प्रशिक्षु अधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उनका मनोबल बढ़ाते हुए कहाकि उत्तर प्रदेश में कार्य संस्कृति का बेहतर माहौल है, वे सभी अपने शासकीय दायित्वों का...

कारवाड़ (कर्नाटक)। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज कर्नाटक में कारवाड़ नौसेना बेस में भारतीय नौसेना के शक्तिशाली प्लेटफॉर्म में से एक आईएनएस खंडेरी पर समुद्र यात्रा की। रक्षामंत्री को अत्याधुनिक कावेरी क्लास की सबमरीन की युद्ध क्षमताओं और उसकी आक्रामक शक्ति की प्रत्यक्ष जानकारी दी गई। रक्षामंत्री...

चेन्नई। भारतीय नौसेना केलिए एलएंडटी पोत निर्माण के सहयोग से जीआरएसई द्वारा निर्माणाधीन चार सर्वेक्षण पोत परियोजना में से दूसरे जहाज निर्देशक को कल चेन्नई के कट्टूपल्ली में नौसेना की समुद्री परंपरा का अनुपालन करते हुए सरबानी दासगुप्ता ने अथर्ववेद का आह्वान जाप करके पोत को लॉंच किया। इसने पूर्वी नौसेना कमान के...

नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा हैकि मीडिया के क्षेत्र में तकनीकी प्रगति चाहे जो भी हो, लेकिन इसके मूल में हमेशा कंटेंट की प्रामाणिकता ही रहेगी। उन्होंने कहाकि हम सूचना के मुक्त प्रवाह के अधिकार के बारेमें बात कर सकते हैं, लेकिन हमें सही सूचना के प्रसार की आवश्यकता के बारेमें भी बात...

मोंगला। भारतीय नौसेना और बांग्लादेश की नौसेना केबीच द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास 'बोंगोसागर' का तीसरा संस्करण बांग्लादेश के पोर्ट मोंगला में शुरू हो चुका है। इस अभ्यास का हार्बर चरण 24 से 25 मई तक निर्धारित है, जिसके बाद 26 से 27 मई तक बंगाल की उत्तरी खाड़ी में एक समुद्री चरण आयोजित होगा। बोंगोसागर अभ्यास का उद्देश्य दोनों...

नई दिल्ली। संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय में सैन्य विकास प्राधिकरण के प्रमुख मेजर जनरल स्टाफ हसन मोहम्मद सुल्तान बानी हम्माद ने आज भारत के रक्षा सचिव डॉ अजय कुमार से मुलाकात की। उन्होंने दोनों देशों केबीच रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। मेजर जनरल ने रक्षा सचिव को भारत-यूएई संयुक्त रक्षा सहयोग...

टोक्यो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टोक्यो में जापान के पूर्व प्रधानमंत्रियों योशिरो मोरी और शिंजो आबे ने मुलाकात की। योशिरो मोरी जापान-भारत संघ के वर्तमान अध्यक्ष हैं, जबकि शिंजो आबे शीघ्र ही इस भूमिका को संभालेंगे। वर्ष 1903 में स्थापित जेआईए जापान के सबसे पुराने मैत्री संघों में से एक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र...