स्वतंत्र आवाज़
word map

प्रधानमंत्री ने अमेरिका का निमंत्रण स्वीकारा

अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक संबोधित करने को उत्सुक!

भारत-अमेरिका वैश्विक रणनीतिक साझेदारी पर गर्व जताया

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 7 June 2023 02:17:57 PM

prime minister accepted america's invitation

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राज्य अमेरिका की कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के सदन के अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए कहाकि वे सम्मानित महसूस कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, दोनों देशों के लोगों केबीच मजबूत आपसी संबंधों और वैश्विक शांति एवं समृद्धि केप्रति अटूट प्रतिबद्धता की नींव पर बनी भारत और अमेरिका केबीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी पर गर्व व्यक्त किया।
संयुक्त राज्य अमेरिका के सदन के अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी के ट्वीट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट कियाकि केविन मैक्कार्थी, मिच मैककोनेल, चार्ल्स शूमर और हकीम जेफ्रीस को इस अनुग्रहपूर्ण निमंत्रण केलिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहाकि वह इसे स्वीकार करके सम्मानित महसूस कर रहे हैं और एकबार फिर कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करने लिए उत्सुक हैं। गौरतलब हैकि 22 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका जाएंगे। उन्होंने जून 2016 में अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया था।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]