
गंगटोक। देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र बागवानी और फूलों की खेती के मामले में बहुत समद्ध है। यहां अनेक प्रकार की जड़ी-बूटियां उगती हैं। केंद्रीय सरकार बागवानी मिशन से प्राप्त धनराशि से मिजोरम, सिक्किम और मेघालय में अनेक उत्कृष्ट बागवानी केंद्र स्थापित हो गए हैं जो किसानों में फलों और सब्जियों की खेती के बारे...
भोपाल। बेरोजगारी जैसी ज्वलंत समस्या का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि छोटी सरकारी नौकरियों में आवेदकों की बढ़ती संख्या वैसी ही है जैसे एक अनार सौ बीमार। मप्र शासन की जिला स्तर पर आयोजित होने वाली पटवारी परीक्षा की जिम्मेदारी व्यापम को सौंपी गई। व्यापम की पटवारी परीक्षा में विद्यार्थी असमंजस से ग्रस्त हैं। वास्तव में उन्हें आज तक जानकारी नहीं है कि पटवारी...
अपराधों की खोज करने में न्याय-वैद्यक विज्ञान का अत्यधिक महत्वपूर्ण स्थान बन गया है। अपराध और अपराधी एक अभिशाप और समाज-कल्याण के मार्ग में एक रोड़ा है। इसके रोकथाम की आवश्यकता है जिसके लिए पुलिस एजेंसियां सारे देश में कार्यरत हैं। दुनियाभर में आज के समाज में अपराध का पता लगाने के लिए सभी प्रकार के उन्नत तथा प्रगामी वैज्ञानिक प्रणालियों का प्रयोग किया जा रहा है जिससे...
भारत के लिए बहुत अच्छी खबर है और बुरी भी। अच्छी इसलिए कि भारतीय प्रतिभाओं की नित नई खोज से विकसित सॉफ्टवेयर और कम्पयूटर सेवा उद्योग से भारतीय अर्थव्यवस्था के समृद्घशाली संसाधनों और उनसे आय के स्रोतों में तेजी से बढ़ोत्तरी सामने आ रही है। यह क्षेत्र तीस फीसदी सालाना से भी ज्यादा तेज दर से बढ़ रहा है। इस उद्योग को सन् दो हजार चार में करीब पचीस बिलियन अमेरिकी डालर...

जयपुर। भारतीय सेना मेंकर्नल जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहकर जिस किरोड़ी सिंह बैंसला ने देश की रक्षा के लिएसीमा पर और जरूरत पड़ी तो देश के भीतर भी कानून व्यवस्था स्थापित करने में अराजकतत्वों और सरकारी एवं गैर सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफकार्रवाई में हिस्सा लिया, उसी बैंसला की गुर्जर फौज अपने...

जयपुर। भारत में राजस्थान पुरातन काल से ही विभिन्न जातियों, समुदायों, कला और संस्कृतियों से समृद्घ रहा है। ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्रों से तो सभी भली-भांति परिचित हैं ही परंतु शताब्दियों से जो विभिन्न जनजातियां यहां निवास कर रही हैं, उनके बारे में अधिकांश लोगों को बहुत कम जानकारी है। यह...

रायपुर। पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ने जाने माने कार्टूनिस्ट त्र्यम्बक शर्मा के जनसम्पर्क कार्टूनचरित्र प्रिंस को जारी किया। इस मौके पर विभिन्न कार्टूनिस्ट और प्रशंसक मौजूद थे। डा कलाम त्र्यम्बक शर्मा के कार्टूनों से बहुत प्रभावित दिखे और उन्होंने प्रिंस को आर्शीवाद दिया। कार्टून आज संचार...
सृजनगाथा का सम्मान प्रवीण शुक्ला कोरायपुर।कवि, उपन्यासकार और माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष बीकेएस रे ने कहा है कि मार्क्स के बाद विश्व-स्तर पर विचार, सोच, जीवन दृष्टि आदि सभी क्षेत्रों में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने वाला कोई मनुष्य नहीं बल्कि मनुष्य की ईज़ाद के रूप में कंप्यूटर और इंटरनेट...
रायपुर।छत्तीसगढ़ अस्मिता प्रतिष्ठान रायपुर अस्मिता धर्म-रथ परिक्रमा निकालने जा रहा है। इस परिक्रमा का उद्देश्य श्रीराम जी की ऐतिहासिक दंडकारण्य वन-यात्रा के साथ अयोध्या से लंका तक की यात्रा का पुनर्शोध करना है जिसमें विशेषकर छत्तीसगढ़ के प्रमुख स्थलों, ऋषि-मुनियों तथा राक्षसों के विनाश की योजना और राम की कर्मभूमि छत्तीसगढ़ पर राम के प्रभावों का अध्ययन किया...

रायपुर। वे घर-परिवार छोड़कर दूर घने जंगलों में नक्सली पदचापों की टोह में रात-रात-भर जागते हैं। वे गर्मी-बरसात-जाड़े की परवाह किये बग़ैर कभी किसी निर्ज़न में पड़ी लाश की एकाकी रखवाली करते हैं तो कभी भूख-प्यास-नींद सबकुछ बिसार कर किसी गुंडे, मवाली को धर-दबोचने की जद्दोजहद...

रायपुर। सुना हैआपने? छत्तीसगढ़ में बाल पुलिस। शहीद हुए या असमय मृत्यु को प्राप्त हुए पुलिस के जवानों के आश्रितों के कल्याण के लिए शुरू किया गया मध्यप्रदेश पुलिस का यह काफी पुराना वेलफेयर कार्यक्रम है लेकिन मध्यप्रदेश या छत्तीसगढ़ राज्य के बाहर कम ही लोग इससे वाकिफ हैं। दोनों राज्यों के पुलिस मैन्युअल...
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने राज्य के सभी ई-मेल धारकों को फ़र्जी ई-मेल के माध्यम से लाटरी, पुरस्कार, रुपयों के स्थानांतरण या कंपनी पार्टनर बनाये जाने की सूचना देकर कपटपूर्वक रूपये ऐंठने वालों से सावधान रहने को कहा है। छत्तीसगढ़ पुलिस प्रमुख विश्वरंजन ने सभी इंटरनेट यूजर्स और विशेष तौर पर ई-मेल धारकों को आगाह करते हुए देश एवं विदेश से फ़र्जी और जालसाजी संगठनों के चक्कर...
लखनऊमेंचारो तरफ बिखरे पत्थरों और हरे पेड़-पौधों की आत्माएं, धराशाई ईमारतों और सपनों के मलबे, सरकारी बुल्डोजरों से ध्वस्त होते निर्माण और न्याय, डायनामाइट से उड़ाया जाता राज-धन और लोक-मन, और राजपथ पर आत्मसमर्पित लोकतंत्र और नैतिकता, यह लखनऊ है या कि बगदाद? चारो तरफ भूख और मरी के बीच गिद्ध-राजनीति...
नई दिल्ली। ई-मेल भी झूंठी शान और अफवाह फैलाने में खूब इस्तेमाल हो रहे हैं। साइबर कैफे में इनके साथ लापरवाही बरतने से ये जी का जंजाल भी बन रहे हैं। आपका कोड वर्ड अगर किसी सिरफिरे के हाथ लग गया तो वह आपको और आपके पूरे परिवार को नचा सकता है। ई-मेल के शौकिया तो बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं लेकिन वे अपने ई-मेल को ज्यादा समय तक जिंदा नहीं रख पाते हैं और दोस्तों को या बिजनेस में उसे...
लखनऊ। दुनिया के मानचित्र पर लखनऊ एक ऐतिहासिक शहर है। इसका नवाबी सभ्यता, ऐतिहासिक स्थलों और इमारतों से गहरा संबंध है। इमारतें भी ऐसी कि जिनकी दुनिया में कहीं दूसरी मिसाल नहीं है। यहां की हर बड़ी घटना भी कहीं न कहीं इतिहास से प्रेरित है। परंपरागत पहनावा बिल्कुल अनूठा और बोलचाल दुनिया में सबसे मीठी। जनसंख्या के दबाव में लखनऊ को अपने विकास के रास्ते खोलने पड़े। कहना...
आधुनिक प्रौद्योगिकी ने मीडिया की ताकत को बहुत बढ़ा दिया है। आज मीडिया की पहुंच समाज के हर वर्ग तक है। इसी नाते उसे और जिम्मेदार रहने की जरूरत हो गयी है। समय का तकाजा है कि मीडिया बहुत संयम से चले, पर दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हो रहा है। टीवी पत्रकारिता की तरह अखबारों के सामने भी कई चुनौतियां दिख रही हैं। खास तौर पर खबरों की होड़ के चलते...
एक समय था जब कलक्टर साहब और कप्तान साहब बहादुर से शिकायत करने की बात कहने भर से जिले के दूसरे अधिकारियों, थानेदारों और कर्मचारियों के पसीने छूट जाया करते थे, मगर आज किसी पर डीएम और कप्तान तो क्या सीएम से भी शिकायत करने का असर दिखाई नहीं दे रहा है। उम्मीद नहीं थी कि वक्त जल्दी ही ऐसा पलटा खाएगा कि आज कलक्टर साहब, कप्तान साहब और दूसरे अफसरान फरियादियों की सुनवाई को छोड़...
वर्तमान सामाजिक संदर्भ में, नारी-विषय पर चिंतन करने पर आरम्भ में ही यह तथ्य उजागर हो जाता है कि इक्कीसवीं शताब्दी का आरम्भ ही महिला सशक्तिकरण वर्ष 2001 के रूप में हुआ। नारी विषय पर केवल चर्चा ही नहीं, वरन् ठोस एवं सार्थक कार्यक्रम भी क्रियान्वित हो रहे हैं। निर्विवाद रूप में नारी की यह विशेषता है कि वह जन्मदात्री है, सृष्टि सृजन करती है, जीवन की समूची रस-धार उसी पर आधारित...
चीनी मछली सिल्वर कार्प ग्रास, ग्रास कार्प तथा कानन कार्प भारतीय नदियों में आतंक फैलाकर भारत की देशी मछलियों को खत्म कर रही हैं। चीन ने भारतीय वैज्ञानिकों को ये मछलियां भारतीय तालाबों में पालने के लिए भेंट की थीं जो वे बाढ़ के कारण तालाबों से निकलकर भारत की प्रायः सभी नदियों में पहुंचकर अपनी जनसंख्या बढ़ाकर, भारतीय मछलियों को अपना आहार बनाकर खत्म कर रही हैं। इसके...
नई दिल्ली। भारत के 1,20,000 से अधिक नए प्रवासी नागरिकों के साथ अमरीका में भारत के प्रवासी नागरिकों की संख्या लगभग तीन लाख हो चुकी है। इतनी बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीयों को तीन वर्ष से भी कम समय में यह दर्जा प्रदान किया गया है। भारत के प्रवासी नागरिकों को भारत में बिना वीजा के ही जीवनपर्यंत यात्रा करने और खास आर्थिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक सुविधाएं उपलब्ध होती हैं।प्रवासी...