स्वतंत्र आवाज़
word map

इसरो का विद्यार्थियों से संवाद कार्यक्रम

इसरो अध्‍यक्ष ने दीं प्रमुख मिशनों की जानकारियां

25 मार्च-30 अप्रैल के बीच लॉंच होगा चंद्रयान-2

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 19 January 2019 12:50:51 PM

isro chairman dr. k. sivan addressing the press conference

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्‍यक्ष डॉ के सिवन ने कहा है कि चन्‍द्रयान-2 25 मार्च-30 अप्रैल के बीच लांच किया जाएगा। डॉ के सिवन ने दिल्ली में मीडिया को यह जानकारी देते हुए बताया कि इसरो ने इस वर्ष 32 मिशनों की योजना बनाई है। इसरो के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की चर्चा करते हुए उन्‍होंने कहा कि इनमें गगनयान परियोजना, विद्यार्थियों तक पहुंचना, पहुंच कार्यक्रम, इस वर्ष के नियोजित मिशन और विक्रम साराभाई शताब्‍दी समारोह प्रमुख रूपसे शामिल हैं। पहुंच कार्यक्रम की चर्चा करते हुए डॉ के सिवन ने कहा कि इस वर्ष इसरो ने विद्यार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम प्रारंभ किया है, जिसमें अपने मुख्‍यालय से बाहर रहने के दौरान इसरो अध्‍यक्ष विद्यार्थियों से मिलते हैं और वैज्ञानिक विषयों पर उनके सवालों का जवाब देते हैं। उन्‍होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा असीमित है और उनमें जानने की क्षमता अनंत है। इसरो ने पहलीबार वैज्ञानिक प्रतिभा को प्रोत्‍साहित करने और देश में वैज्ञानिकों के पूल को बढ़ाने के लिए युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम की घोषणा की है।
इसरो के अध्यक्ष डॉ के सिवन ने कहा कि इसके अंतर्गत एक महीने के लिए इसरो कार्यक्रम के लिए प्रत्‍येक राज्‍य और केंद्रशासित प्रदेश से तीन विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा, जो इसरो केंद्रों पर जाएंगे, वरिष्‍ठ वैज्ञानिकों से बातचीत करेंगे तथा अनुसंधान और विकास सुविधाएं देखेंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा और आवासीय खर्च इसरो वाहन करेगा। डॉ के सिवन ने राज्‍य सरकारों तथा राज्‍य के शिक्षा विभागों से युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की है। गगनयान की चर्चा करते हुए डॉ के सिवन ने कहा कि मानव रहित पहला अंतरिक्ष विमान दिसंबर 2020 तक लांच किया जाएगा और जुलाई 2021 तक दूसरा मानव रहित मिशन तथा दिसंबर 2021 तक पहला मानव चालित मिशन लांच किया जाएगा। उन्‍होंने बताया कि गगनयान परियोजना के लिए मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र की स्‍थापना कर दी गई है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]