भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड से 1476 करोड़ का अनुबंध
रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में हस्ताक्षरस्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम
Tuesday 5 May 2026 05:26:11 PM
नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना केलिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड हैदराबाद केसाथ 1476 करोड़ रुपये की लागत से पांच ग्राउंड बेस्ड मोबाइल (एक से दूसरे स्थान तक लेजाने में सक्षम) इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम की खरीद के अनुबंध किए हैं, जो न्यूनतम 72 प्रतिशत स्वदेशी उपकरणों से युक्त होंगे। स्वदेशी डिजाइन के आधार पर विकास और निर्माण श्रेणी (बाय इंडिया-इंडिजिनली डिजाइंड, डेवलप्ड एंड मैन्युफैक्चर्ड) केतहत इस अनुबंध पर कर्तव्य भवन-दो नई दिल्ली में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए। आशा की गई हैकि इस प्रणाली से भारतीय सेना की इकाइयों का आधुनिकीकरण होगा और यह देश के स्वदेशी रक्षा विनिर्माण तंत्र को सुदृढ़ बनाएगा। यह अनुबंध रक्षा क्षेत्रमें आत्मनिर्भर भारत और नरेंद्र मोदी सरकार की मेक इन इंडिया केप्रति प्रतिबद्धता औरभी पुष्ट करता है।