स्वतंत्र आवाज़
word map

मिस्र में बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास शुरू

आईएनएस सुमेधा मिस्र के पोर्ट अलेक्जेंड्रिया पहुंचा

एक्सरसाइज ब्राइट स्टार-23 में हैं 34 देश भागीदार

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 7 September 2023 04:09:58 PM

ins sumedha arrives at port alexandria, egypt

अलेक्जेंड्रिया। आईएनएस सुमेधा 'एक्सरसाइज ब्राइट स्टार-23' में भाग लेने केलिए मिस्र के पोर्ट अलेक्जेंड्रिया पहुंच चुका है। जल, थल और नौसेनाओं के इस बहुराष्ट्रीय अभ्यास में 34 देश भागीदारी हैं। यह मध्य-पूर्व और उत्तरी अफ्रीका क्षेत्र में अबतक का सबसे बड़ा संयुक्त सैन्य अभ्यास है। एक्सरसाइज ब्राइट स्टार-23 को दो चरणों में आयोजित किया जाना है, हार्बर चरण में समुद्री चरण की योजना और संचालन केलिए क्रॉस-डेक विजिट, पेशेवरों का आदान-प्रदान, खेल फिक्स्चर और बातचीत जैसी व्यापक गतिविधियां शामिल हैं। समुद्री चरण में जटिल और उच्च तीव्रता वाले अभ्यास शामिल होंगे, जिनमें क्रॉस डेक फ्लाइंग, एंटी-सरफेस और एंटी-एयर अभ्यास शामिल होंगे, इनमें लाइव हथियार फायरिंग अभ्यास भी शामिल होगा।
एक्सरसाइज ब्राइट स्टार भारतीय नौसेना को अंतरसंचालनीयता को बढ़ाने और प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है। यह अपने साझेदार देशों से समुद्री सुरक्षा संचालन में सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों से लाभ भी प्राप्त करता है। एक्सरसाइज ब्राइट स्टार में भारतीय नौसेना की पहली भागीदारी है, जिसमें अन्य मित्रवत विदेशी नौसेनाओं के नौसेना जहाजों की भी भागीदारी होगी। यह अभ्यास गहन संचालन और प्रशिक्षण केसाथ दो सप्ताह तक चलेगा, जिसका उद्देश्य भाग लेने वाली नौसेनाओं की एक एकीकृत बल के रूपमें एकसाथ काम करने की क्षमता की पुष्टि करना और सहयोगात्मक प्रशिक्षण और आपसी समझ के माध्यम से समुद्री सुरक्षा और वैश्विक स्थिरता केलिए उनकी साझा प्रतिबद्धता को उजागर करना है।
कमांडर एमसी चंदीप की कमान में आईएनएस सुमेधा स्वदेश निर्मित सरयू श्रेणी के नौसेना ऑफशोर पेट्रोल जहाजों का तीसरा जहाज है, जो लंबे समय तक चलने में सक्षम है, आवश्यक हथियारों, सेंसरों से सुसज्जित है और एक एकीकृत हेलीकॉप्टर इसपर उड़ान भरने में सक्षम है। एक अत्यधिक शक्तिशाली मंच जिसे विभिन्न परिचालन मिशनों केलिए तैनात किया जा सकता है, आईएनएस सुमेधा भारतीय जहाज निर्माण उद्योग की क्षमताओं का प्रमाण देता है, जो 'आत्मनिर्भर भारत' के विजन पर जोर देता है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]