स्वतंत्र आवाज़
word map

दिल्ली जू में बाघ शावकों का जन्मदिन मनाया

मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्यपूर्ण सहअस्तित्व को बढ़ावा

बाघ शावकों के जन्मदिन उत्सव में छात्र-छात्राएं भी शामिल हुईं

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 28 August 2023 12:16:33 PM

tiger cubs birthday celebrated in delhi zoo

नई दिल्ली। राष्ट्रीय प्राणी उद्यान नई दिल्ली में प्यारी सफेद बाघिन सीता के जुड़वां शावकों अवनी और व्योम का पहला जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के महानिदेशक और एसएस चंद्रप्रकाश गोयल मुख्य अतिथि तथा केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के सदस्य सचिव डॉ एसके शुक्ला विशेष अतिथि के रूपमें उपस्थित थे। उत्सव का मुख्य आकर्षण केक काटने की रस्म थी, जो नागरिकों और वन्यजीवों केबीच जुड़ाव केलिए शावकों के महत्व का प्रतीक था। उत्सव में भाग लेने केलिए 11वीं कक्षा के छात्रों को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को बाघों और जैव विविधता संरक्षण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारेमें जानने का एक अनूठा शैक्षिक अवसर प्रदान किया गया।
राष्ट्रीय प्राणी उद्यान ने प्रत्येक उपस्थित छात्र को एक पौधा उपहार में देकर पर्यावरणीय स्थिरता केप्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। इस पहल का उद्देश्य न केवल छात्र-छात्राओं की भागीदारी केलिए आभार व्यक्त करना था, बल्कि भावी पीढ़ियों केबीच पर्यावरण केप्रति जिम्मेदारी की भावना भी पैदा करना था। अवनि और व्योम के पहले जन्मदिन का जश्न मनुष्य और प्रकृति केबीच सामंजस्यपूर्ण सहअस्तित्व को बढ़ावा देने केलिए चिड़ियाघर के समर्पण का एक प्रमाण है। वर्तमान में राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में दो किस्मों के 12 बाघ हैं। इनमें से 7 सामान्य रंग के रॉयल बंगाल टाइगर यानी पैंथरा टाइग्रिस टाइग्रिस और 5 सफेद बाघ यानी पैंथरा टाइग्रिस टाइग्रिस कलर म्यूटेशन हैं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]