स्वतंत्र आवाज़
word map

मिस्र में युद्धाभ्यास केलिए वायुसेना रवाना

भारत और मिस्र केबीच असाधारण संबंध और गहन सहयोग

काहिरा एयर बेस में 16 सितम्‍बर तक बहुपक्षीय एक्सरसाइज

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 28 August 2023 12:13:04 PM

indian air force contingent leaves for cairo air base

काहिरा। मिस्र के काहिरा पश्चिम एयर बेस में 27 अगस्त से 16 सितम्‍बर 2023 तक होनेवाले द्विवार्षिक बहुपक्षीय त्रि-सेवा एक्सरसाइज ब्राइट स्टार-23 में भाग लेने केलिए भारतीय वायुसेना की एक टुकड़ी प्रस्‍थान कर चुकी है। भारतीय वायुसेना इस एक्सरसाइज ब्राइट स्टार-23 आयोजन में पहलीबार भाग ले रही है, इसमें संयुक्‍त राज्य अमेरिका, सऊदी अरब, ग्रीस और कतर की वायुसेना टुकड़ियों की भी भागीदारी होगी। भारतीय वायुसेना के सैन्‍य दल में पांच मिग-29, दो आईएल-78, दो सी-130 और दो सी-17 विमान शामिल होंगे। इस अभ्‍यास में भारतीय वायुसेना के गरुड़ विशेष बल एवं नंबर 28, 77, 78 और 81 स्क्वाड्रन के कर्मी भाग लेंगे।
भारतीय वायुसेना के परिवहन विमान से भारतीय सेना के लगभग 150 कर्मियों को एयरलिफ्ट भी किया जाएगा। ब्राइट स्टार अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त अभियानों की अभ्यास योजना को कार्य रूपमें लागू करना है। बॉर्डर के दोनों तरफ केबीच आपसी संबंधों को बनाने के अलावा इस तरह की बातचीत भाग लेने वाले देशों केबीच रणनीतिक संबंधों को आगे बढ़ाने का साधन भी प्रदान करती है। भारतीय वायुसेना की टुकड़ियों का विदेश में उड़ान अभ्यास किसीभी तरह से राजनयिकों द्वारा फ्लाइट सूट्स में यात्रा से कम नहीं है।
भारत और मिस्र केबीच असाधारण संबंध और गहन सहयोग है, जिसमें दोनों देशों ने वर्ष 1960 में संयुक्त रूपसे ऐरो इंजन और विमान का विकास किया था और मिस्र के विमान चालकों को प्रशिक्षण भारतीय वायुसेना ने दिया था। दोनों देशों के वायुसेना प्रमुखों और भारत के रक्षामंत्री और प्रधानमंत्री की हाल की मिस्र की यात्राओं से दोनों सभ्यता वाले दोनों देशों केबीच संबंध और अधिक मजबूत हुए हैं। दोनों देशों ने अपने सशस्त्र बलों केबीच नियमित अभ्यास केसाथ अपने संयुक्त प्रशिक्षण को भी बढ़ावा दिया है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]