स्वतंत्र आवाज़
word map

अकबर साहेब ने प्रधानमंत्री पर की चित्रकारी

संस्कृति मंत्री ने नेशनल आर्ट गैलरी में किया प्रदर्शनी का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अविश्वसनीय यात्रा विज़न से प्रेरित पेंटिंग्‍स

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 29 October 2022 03:44:35 PM

paintings of akbar saheb in national art gallery

नई दिल्ली। केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन और उत्तरी-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री जी किशन रेड्डी ने नई दिल्ली में नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में जानेमाने चित्रकार अकबर साहेब की पेंटिंग्‍स की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। जी किशन रेड्डी ने पेंटिंग्‍स को देखकर कहाकि अकबर साहेब की कला विलक्षण है, क्योंकि उनकी सभी पचपन पेंटिंग्‍स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनकी अविश्वसनीय यात्रा और विज़न से पूर्णतया प्रेरित हैं। जी किशन रेड्डी ने कहाकि अकबर साहेब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुजरात से लेकर विश्वनेता बनने तककी यात्रा को दर्शाया है। उन्होंने कहाकि ये पेंटिंग्‍स जीएसटी जैसे प्रमुख नीतिगत फैसलों को दर्शाती हैं तथा नोटबंदी और सर्जिकल स्ट्राइक कोभी स्‍पष्‍ट रूपसे प्रदर्शित करती हैं। यह प्रदर्शनी 28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2022 तक जनता केलिए खुली रहेगी।
केंद्रीय संस्कृति मंत्री ने कहाकि ये पेंटिंग्‍स नरेंद्र मोदी के समक्ष आई चुनौतियों और प्रधानमंत्री के रूपमें उनकी उपलब्धियों को दर्शाती हैं। उन्‍होंने कहाकि ये पेंटिंग्‍स इसलिएभी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि वे दुनियाभर में नरेंद्र मोदी के प्रभाव को दर्शाती हैं, इन पेंटिंग्‍स की थीम देशके कोने-कोने में बसे प्रत्येक भारतीय की भावना को प्रस्तुत करती हैं, प्रत्येक कलाकृति में केंद्र सरकार की पहलों की गहन छाप है और वह जनसाधारण की आकांक्षाओं और राष्ट्रकी प्रगति से सीधे जुड़ी है। उन्होंने कहाकि अपनी अद्वितीय पेंटिंग्‍स के जरिए अकबर साहेब का एकमात्र उद्देश्य भारतीयों को अपने सपने साकार करने केलिए प्रोत्साहित और प्रेरित करना है। 'डेयर टू ड्रीम' शीर्षक वाली पेंटिंग विशेष तौरपर उल्‍लेखनीय है, जो गुजरात के एक छोटेसे शहरमें चाय बेचनेवाले एक लड़के की साहसपूर्ण यात्रा को दर्शाती है, जो दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का प्रधानमंत्री बनकर अपनी किस्‍मत की इबारत लिखता है।
चित्रकार अकबर साहेब की पेंटिंग्‍स नरेंद्र मोदी की सफलता की दास्‍तान केसाथ ही उनकी विभिन्न परियोजनाओं जैसे-वाइब्रेंट गुजरात, शाइनिंग ब्राइट, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, ट्रुथ प्रीवेल्स, सद्भावना यात्रा आदि के समक्ष आई अनेक चुनौतियों कोभी उजागर करती हैं, कुछ पेंटिंग्‍स बेहद प्रभावकारी हैं, जो उनके लचीलेपन और धैर्य की विकट ताकत को दर्शाती हैं। भारत माता एक और यादगार कृति है, जिसमें प्रधानमंत्री की माताजी को भारत माता के रूपमें प्रस्तुत किया गया है। दिलचस्प बात यह हैकि चालीस से अधिक कलाकृतियां उनकी लोकप्रिय श्रृंखला मन की बात पर आधारित बेहतरीन अभिव्यक्तियां हैं। संकल्प से सिद्धि, कालेधन को ना कहें, मादक पदार्थों से सावधान रहें, किसानों को बचाओ, जल वरदान है और मददगार हाथ जैसी कृतियां उत्कृष्ट हैं, जो न केवल सौंदर्य की दृष्टि से मनमोहक हैं, बल्कि मानवता और करुणा का सशक्‍त संदेश भी देती हैं।
टू ग्रेट लीडर्स शीर्षक वाली पेंटिंग अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा केसाथ बिताए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुछ खास पलों को दर्शाती है। नोटबंदी, सिंधु जलसंधि और भारतीय सेना के वीर बलिदान जैसी चुनौतियों पर चित्रकार के मास्टरस्ट्रोक देखने को मिलते हैं। अकबर साहेब की पेंटिंग्‍स बड़े पैमाने पर संघटीकरण और स्वच्छ भारत, डिजिटल इंडिया, मुद्रा योजना, जीवन के अंग के रूपमें योग, गांवों का विद्युतीकरण और गरीबों केलिए एलपीजी कनेक्शन जैसे कार्यक्रमों के सकारात्मक प्रभाव का आख्यान प्रस्तुत करती है। पेंटिंग्‍स महत्वाकांक्षी मेक इन इंडिया परियोजना और देशकी सांस्कृतिक विरासत दर्शाने के रूपमें पर्यटन के विकास केसाथ अर्थव्यवस्था के पुनरोद्धार का भी वर्णन करती हैं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]