स्वतंत्र आवाज़
word map

झील पर पहली फ्लोटिंग फोटो प्रदर्शनी शुरू

मणिपुर में लोकटक झील पर तैरती दुनिया की पहली प्रदर्शनी

केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय कार्यालय इंफाल का आयोजन

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 22 September 2022 02:20:46 PM

world's first floating exhibition on loktak lake in manipur

इंफाल। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय कार्यालय इंफाल में पहली तीन दिवसीय 'फ्लोटिंग' फोटो प्रदर्शनी लोकटक झील में शुरू हो चुकी है। यह अभिनव प्रदर्शनी झील पर एक विशेष रूपसे निर्मित फ्लोटिंग प्लेटफॉर्म पर लगाई गई है। किनारे से लकड़ी के पुल से यहां तक पहुंचा जा सकता है। केंद्रीय संचार ब्यूरो ने 50 से अधिक वर्ष के इतिहास में पहलीबार इस तरह का प्रयास किया है। इस अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय इंफाल के विभागीय कलाकारों और निजी मंडलियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का फ्लोटिंग स्टेज पर मंचन किया, झील के आसपास के समुदायों के पारंपरिक मछुआरों और मछुआरिनों ने नृत्य प्रस्तुत किया। केंद्रीय विदेश और शिक्षा राज्यमंत्री डॉ आरके रंजन ने भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के गुवाहाटी के महानिदेशक (उत्तर-पूर्वी जोन) बी नारायणन और मणिपुर सरकार के एमएसपीडीसीएल के अध्यक्ष तोंगब्रम रोबिंद्रो सिंह और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
फ्लोटिंग प्रदर्शनी में 'सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के आठ साल' विषय पर मणिपुरी भाषा में 88 आलेख और मणिपुर के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों पर लगभग 11 आलेख प्रदर्शित किए जा रहे हैं, जो शुक्रवार शाम तक जनता केलिए खुली है। डॉ आरके रंजन ने कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनी संभवत: झील पर तैरती हुई दुनिया की पहली प्रदर्शनी होगी। उन्होंने कहाकि इस तरह की प्रदर्शनी देशके प्रधानमंत्री के रूपमें नरेंद्र मोदी के आठ साल के कार्यकाल केदौरान विभिन्न उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए सभीको प्रेरित करने में सक्षम होगी। उन्होंने कहाकि कोविड-19 के खिलाफ दो टीकों का उत्पादन प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देशकी महत्वपूर्ण उपलब्धियों मेसे एक है, इसके अलावा भारत ऐसा देश है, जहां सबसे ज्यादा लोगों ने कोविड-19 के टीके लगवाए हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहाकि हमारा देश पड़ोसी देशों कोभी टीकों की मुफ्त आपूर्ति कर रहा है। उन्होंने कहाकि स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों के योगदान को शामिल किए बिना देशके स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास पूरा नहीं होगा।
राज्यमंत्री ने कहाकि इसे ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार स्वतंत्रता संग्राम के समग्र इतिहास पर काम कर रही है, न कि वंश आधारित और केंद्र सरकार देशके पूर्वोत्तर क्षेत्र के कम-से-कम 100 स्वतंत्रता सेनानियों के नाम इतिहास में शामिल करने के प्रति इच्छुक है। एमएसपीडीसीएल के अध्यक्ष टी रोबिंद्रो सिंह ने प्रदर्शनी केलिए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहाकि यह प्रदर्शनी लोगों को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास की याद दिलाएगी, इस तरह की प्रदर्शनी से युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाने में मदद मिलेगी। महानिदेशक (एनईजेड) बी नारायणन ने बतायाकि फ्लोटिंग प्रदर्शनी का उद्देश्य युवाओं को नवीनता और नवाचार की ओर आकर्षित करना है। उन्होंने कहाकि ब्यूरो की पहल केतहत आनेवाली प्रदर्शनी में मणिपुर के स्वतंत्रता संग्राम के और गुमनाम नायकों को प्रदर्शित किया जाएगा।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]