स्वतंत्र आवाज़
word map

जनरल मनोज सी पांडेय नए थल सेनाध्यक्ष

जनरल मनोज सी पांडेय ने विभिन्न कमानों को दीं सेवाएं

पहले इंजीनियर सेनाध्यक्ष हैं जनरल मनोज सी पांडेय

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 19 April 2022 12:04:16 PM

general manoj c pandey is the new chief of army staff

नई दिल्ली। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज सी पांडेय नए थल सेनाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज सी पांडेय की नियुक्ति 30 अप्रैल 2022 की दोपहर से प्रभावी होगी। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज सी पांडे को 24 दिसंबर 1982 को भारतीय सेना की कोर ऑफ इंजीनियर्स (द बॉम्बे सैपर्स) में कमीशन दिया गया था। मनोज सी पांडेय ने 39 वर्ष से अधिक समय की सेना में अपनी विशिष्ट सेवाअवधि के दौरान विभिन्न कमानों, अधिकारी पदों और प्रशिक्षण सम्बंधी नियुक्तियों पर काम किया है। उन्होंने पश्चिमी युद्ध क्षेत्र में एक इंजीनियर ब्रिगेड की कमान संभाली है, हमलावार फौजी दस्ते के साथ काम किया है, इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर एक पैदल ब्रिगेड के साथ भी उनकी सेवाएं शामिल हैं। मनोज सी पांडेय ने पश्चिमी लद्दाख के ऊंचाई वाले क्षेत्र में एक माउंटेन डिवीजन तथा एलएसी केसाथ पूर्वी कमान के काउंटर इंसर्जेंसी ऑपरेशन क्षेत्रमें एक कोर की कमान संभाली।
लेफ्टिनेंट जनरल के रैंक पर मनोज सी पांडेय अंडमान और निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ और कोलकाता में पूर्वी कमान के जीओसी-इन-सी के पद पर सेवारत रहे हैं। ये उनकी सेना के उप प्रमुख के रूपमें कार्यरत होने से पहले की महत्वपूर्ण नियुक्तियां हैं। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज सी पांडेय राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के छात्र रहे हैं और उन्होंने केम्बरली (यूके) के स्टाफ कॉलेज, महू के आर्मी वार कॉलेज और नई दिल्ली में राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज से पढ़ाई पूरी की है। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज सी पांडेय को उनकी उत्कृष्ट सेवा केलिए परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]