स्वतंत्र आवाज़
word map

नौसेना प्रमुख बने एडमिरल आर हरिकुमार

एडमिरल करमबीर सिंह से नौसेना कमान का पदभार ग्रहण किया

एडमिरल हरिकुमार को 1983 को नौसेना में कमीशन किया गया था

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 30 November 2021 02:55:33 PM

admiral r harikumar appointed as navy chief

नई दिल्ली। एडमिरल आर हरिकुमार ने आज समारोहपूर्वक 25वें नौसेना स्टाफ प्रमुख के रूपमें भारतीय नौसेना की कमान संभाल ली है। उन्होंने एडमिरल करमबीर सिंह का स्थान लिया है, उनसे नौसेना कमान का पदभार ग्रहण किया। एडमिरल करमबीर सिंह भारतीय नौसेना में इकतालीस साल से अधिक के शानदार करियर केबाद सेवानिवृत्त हो गए हैं। एडमिरल आर हरिकुमार प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खड़कवासला के छात्र रहे हैं। उन्हें 1 जनवरी 1983 को भारतीय नौसेना में कमीशन किया गया था। उन्होंने 38 वर्ष से अधिक के अपने करियर में तटरक्षक जहाज सी-01, भारतीय नौसेना जहाज के निशंक, कोरा, रणवीर और विमान वाहक आईएनएस विराट की कमान संभाली है।
नौसेना प्रमुख एडमिरल हरिकुमार तोपखाना विशेषज्ञ रहे हैं। उन्होंने पश्चिमी बेड़े के फ्लीट ऑपरेशंस ऑफिसर और फ्लीट गनरी ऑफिसर, आईएनएस विपुल के कार्यकारी अधिकारी, आईएनएस रंजीत के गनरी ऑफिसर, आईएनएस कुठार के कमीशनिंग जीओ और आईएनएस रणवीर के कमीशनिंग क्रू सहित अनेक महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित किया है। नौसेना प्रमुख की तटवर्ती नियुक्तियों में मुख्यालय डब्ल्यूएनसी में कमांड गनरी ऑफिसर, सेशेल्स में सरकार के नौसेना सलाहकार, मोगादिशु सोमालिया में संयुक्तराष्ट्र मिशन-II, आईएनएस द्रोणाचार्य के प्रशिक्षण कमांडर शामिल हैं।
फ्लैग ऑफिसर के रूपमें उन्होंने नेवल वॉर कॉलेज गोवा में कमांडेंट, फ्लैग ऑफिसर सी-ट्रोनिंग, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग वेस्टर्न फ्लीट, चीफ ऑफ स्टाफ, पश्चिमी नौसेना कमान, कंट्रोलर पर्सनेल सर्विसेज और नौसेना मुख्यालय में कार्मिक प्रमुख के रूपमें काम किया है। उन्होंने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ संस्थान के निर्माण के दौरान महत्वपूर्ण संयोजन में चेयरमैन चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के चीफ ऑफ इंटीग्रेटिट डिफेंस स्टाफ प्रमुख के रूपमें तथा सैन्य मामलों के विभाग में भी काम किया है। वह नौसेना स्टाफ के प्रमुख के रूपमें पदभार ग्रहण करने से पहले मुंबई में पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ थे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]