नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अंतर-मंत्रालयीय एयर कार्गो संभारतंत्र संवर्धन बोर्ड स्थापित किया है। इसकी अध्यक्षता नागरिक उड्डयन के सचिव करेंगे। बोर्ड, हवाई अड्डों पर एयर कार्गो की सुविधाएं स्थापित करने के लिए नीतिगत दिशा-निर्देश निर्धारित करेगा। नागरिक उड्डयन मंत्री अजित सिंह ने देश में एयर कार्गो की कार्य प्रणाली को प्रभावित कर रहे अंतर-मंत्रालयीय...
नई दिल्ली। टेकस्टाइल पर भारत-कज़ाकिस्तान संयुक्त कार्य समूह की तीसरी बैठक 7-8 जून 2012 को गुडगांव में हुई। भारतीय पक्ष का नेतृत्व भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय में संयुक्त सचिव (निर्यात) वी श्रीनिवास ने किया। कज़ाकिस्तान से उद्योग और नई प्रौद्योगिकी मंत्रालय के उद्योग समिति के लाइट इंडस्ट्रीज़ डिविज़न की अध्यक्ष नटालिया कोमोगोर्तसेवा ने नेतृत्व किया दोनो...

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी ने भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी सरदार जोगिंदर सिंह की पुस्तक ‘माइंड पॉजेटिव, लाइफ पॉजेटिव’ का एक समारोह में विमोचन किया। लोगों के कल्याण के लिए ऐसी उपयोगी और प्रोत्साहित करने वाली पुस्तक लिखने पर लेखक को बधाई देते हुए उप राष्ट्रपति ने कहा कि यह...

‘बस यही स्वप्न, बस यही लगन’ उस दिन की शाम लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के भव्य परिसर में प्रवेश करते ही सबसे पहले इसी शब्द श्रृंखला ने अति विशिष्ट, विशिष्ट अतिथियों का और हमारा स्वागत किया। एक नौकरशाह में भावनाओं की ऐसी प्रधानता कहां देखने को मिलती है? मगर यह कार्यक्रम था-कर्तव्य और भावुकता के दृढ़...
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा सलाहकार बोर्ड (सीएबीई) की 59वीं बैठक केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल की अध्यक्षता में हुई। सीएबीई शिक्षा के क्षेत्र में केंद्र और राज्य सरकारों को सलाह देने के लिए सर्वोच्च सलाहकार संकाय है। इसकी पिछली बैठक 7 जून 2011 को हुई थी। इस बैठक में पिछली बैठक के कार्यवृत और उस पर की गई कार्यवाही के नोट की पुष्टि की गई। केंद्रीय...
नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद ने कहा है कि अमरनाथ यात्रा की अवधि का विवाद प्राकृतिक मौसम के कारण नहीं बल्कि राजनीतिक मौसम की खराबी के कारण है। विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता डॉ सुरेंद्र जैन ने कहा है कि अमरनाथ श्राइन बोर्ड केवल कुछ अलगाववादियों को खुश करने के लिए हिंदुओं की इस पावन यात्रा के साथ खिलवाड़ करने का दुस्साहस कर रहा है। वे पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे और...
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री एवं राज्य हज समिति के अध्यक्ष मोहम्मद आजम खान के हस्तक्षेप के फलस्वरूप उत्तर प्रदेश से जाने वाले हज यात्रियों के कोटे में 4029 सीटों का इजाफा हुआ है। ज्ञातव्य है कि राज्य हज समिति में हज यात्रियों के कुल प्रार्थना पत्र 36,754 प्राप्त हुए थे, जिसके सापेक्ष गत 15 मई को 25,359 हज यात्रियों का चयन कंप्यूट्राईज लॉटरी/कुर्रा से किया...

नई दिल्ली। समाज के सभी वर्गों के बच्चों और बड़ों ने बुधवार को शुक्र ग्रह के संक्रमण का नजारा देखा जो एक सबसे दुर्लभ खगोलीय घटनाओं में से एक माना जाता है। शुक्र ग्रह का संक्रमण प्रातः 5 बजकर 22 मिनट पर शुरू होकर 10 बजकर 22 मिनट पर समाप्त हो गया। हालांकि बुधवार को प्रातःकाल आकाश में काफी अधिक बादल थे, किंतु सूर्योदय...
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों की पदोन्नतियों में आरक्षण तथा परिणामी ज्येष्ठता के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय में याचिका संख्या-2608/2011 में 27 अप्रैल 2012 को पारित निर्णय के अनुसार कार्मिक अनुभाग-2 के शासनादेश संख्या-4/1/2002 टीसी-का-2/2012 8 मई 2012 तथा 13 मई 2012 से आरक्षण समाप्त कर दिया गया है, लेकिन बताया जाता है कि विधान परिषद सचिवालय में सरकार के शासनादेशों के लागू होने...

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना और जापान का समुद्री आत्मरक्षा बल चार भारतीय नौसैनिक जहाजों की जापान यात्रा के दौरान पहली बार संयुक्त नौसैनिक अभ्यास करेंगे। भारतीय जहाज समुद्र पार बेड़े की तैनाती के अंतर्गत जापान की यात्रा पर रहेंगे। संयुक्त नौसैनिक अभ्यास जापान के तट पर 9-10 जून को किया जायेगा। रक्षामंत्री...

नई दिल्ली। सरकार ने पश्चिमी नौसेना कमान के प्रमुख फ्लैग ऑफिसर वाइस एडमिरल डीके जोशी को नौसेना का अगला नया प्रमुख नियुक्त किया है। सरकार का यह नियुक्ति आदेश 31 अगस्त 2012 से प्रभावी होगा। इसी दिन यानि 31 अगस्त 2012 को वर्तमान नौसेना प्रमुख एडमिरल एनके वर्मा सेवानिवृत होंगे। चार जुलाई 1954 को जन्में वाइस एडमिरल...
नई दिल्ली। मौसम विभाग के पास केरल में मानसून के आगमन की घोषणा करने की वस्तुनिष्ठ कसौटी है। उसने केरल में मानसून की दस्तक से संबंधित विभिन्न परिस्थितियों का विश्लेषण किया है। यदि 10 मई के बाद केरल के 14 शहरों में से 60 प्रतिशत में लगातार दो दिन 2.5 मिलीमीटर वर्षा की ख़बर मिले तो दूसरे दिन केरल पर मानसून के आगमन की घोषणा की जा सकती है। इन शहरों के नाम हैं-मिनिकोई, अमीनी...

नई दिल्ली। शाही लीची को लेकर देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी अलग पहचान रखने वाले बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में इस वर्ष पैदावार में आधे से अधिक की कमी आने से चुनिंदा लोगों लीची पहुंच पायेगी। राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ एसके पूर्वे ने बताया कि जिले के करीब 45 हजार एकड़ क्षेत्र...

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में कंडी बॉल से आए तीस छात्रों के एक दल ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटील से भेंट की। ये बच्चे सेना के ऑपरेशन सद्भावना के अंतर्गत नई दिल्ली आये हैं, जिसका संचालन राष्ट्रीय राइफल्स की 47वीं बटालियन कर रही है। ये छात्र जम्मू-कश्मीर...

नई दिल्ली। विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण एवं वन राज्य मंत्री जयंती नटराजन एवं दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने नई दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से साइंस एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौक़े पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण के महत्व को स्वीकारने और हमारे जीवन के लिए इसकी अहमियत...
अंकारा। भारत और तुर्की ने खेल के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच मौजूदा मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करने और सहयोग बढ़ाने के क्रम में खेल और युवा गतिविधियों के क्षेत्र में संबंधों को और भी अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक सहमति-पत्र पर हस्ताक्षर किए। भारत सरकार की ओर से युवा मामले और खेल राज्यमंत्री अजय माकन और तुर्की गणराज्य की सरकार के युवा और खेल मंत्री...
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम में केंद्रीय सहायता 90 और 10 के अनुपात में किये जाने व प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में वन स्वीकृति की प्रक्रिया को सरल किये जाने का अनुरोध किया है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने सोमवार को प्रधानमंत्री को दो पत्र लिखे हैं।मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की विशिष्ट...

नैनीताल। ग्रीष्मकालीन प्रवास पर कुमायूं भ्रमण के लिए राजभवन नैनीताल पहुंचे राज्यपाल अज़ीज़ कुरैशी ने चार जून को जिम कार्बेट पार्क ढिकाला का भ्रमण किया। इस दौरान स्थानीय वन एवं पुलिस प्रशासन से अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी भी हासिल की। राज्यपाल ने ढिकाला (रामनगर) में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों...

नैनीताल। उत्तराखंड के राज्यपाल अज़ीज़ कुरैशी के राजभवन नैनीताल में ग्रीष्मकालीन प्रवास पर उनसे शिष्टाचार भेंट करने वालों का आना जाना जारी है। मुलाकातों के क्रम में रामपुर (उत्तर प्रदेश) की पूर्व सांसद बेगम नूर बानो, पूर्व जस्टिस राजेश टंडन, उत्तराखंड हाई कोर्ट में डिप्टी एडवोकेट जनरल (क्रिमिनल) डीके शर्मा,...
देहरादून। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर कहा है कि सभी के प्रयासों से ही पर्यावरण की सुरक्षा संभव है। उन्होंने प्रदेशवासियों से पर्यावरण की दिशा में योगदान देने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के अवैज्ञानिक दोहन से पर्यावरण असंतुलन विश्वव्यापी समस्या बन गई है। पर्यावरण सुरक्षा के लिए सभी को संकल्प लेना होगा। छोटी-छोटी...