देहरादून। अपर सचिव कार्मिक रमेश चंद्र लोहनी ने बताया है कि अपर जिलाधिकारी प्रशासन नैनीताल विनोद गिरि गोस्वामी को वर्तमान पद से स्थानांतरित करते हुए सचिव झील विकास प्राधिकरण, नैनीताल के पद पर तैनात किया गया है। प्रमुख सचिव, औद्योगिक विकास, तकनीकी शिक्षा, नागरिक उड्डयन, सूचना प्रौद्योगिकी, उच्च शिक्षा, अवस्थापना विकास आयुक्त एवं प्रबंध निदेशक, उत्तराखंड राज्य औद्योगिक विकास निगम...

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक देवराज नागर ने बृहस्पतिवार को थाना बॉगरमऊ में टेस्ट एफआईआर पंजीकृत कराने की कार्रवाई तथा आकस्मिक निरीक्षण किया। टेस्ट एफआईआर के अनुसार थाने पर सायं 7 बजे के आस-पास एक व्यक्ति ने उसकी मोटरसाइकिल की लूट की घटना संबंधी लिखित सूचना इस थाने पर दी। थाने पर उपस्थित...

जयपुर। उपराष्ट्रपतिएम हामिद अंसारी ने कहा है कि भारत पर्यावरण संरक्षण से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय मंचों में सक्रिय रहा है और 94 बहु-पक्षीय पर्यावरण समझौतों में एक पक्ष है। इन समझौतों में रामसर वेट्लेंड समझौता, वनस्पति और जीव की विलुप्त हो रही प्रजातियों में अंतरर्राष्ट्रीय व्यापार का समझौता और जैव-विविधता...

नई दिल्ली। केंद्रीय पर्यटन मंत्री के चिरंजीवी ने कश्मीर घाटी में पर्यटन को बढ़ावा देने की प्रमुख पहल के रूप में घोषणा की कि 13 से 29 मई के बीच एक पखवाड़े के लिए जम्मू-कश्मीर राज्य के विभिन्न स्थानों पर कश्मीर उत्सव 2013 का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनका मंत्रालय इसके लिए वित्तीय सहायता दे रहा है।...
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग की दिसंबर 2012 में आयोजित भारतीय आर्थिक सेवा, भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा 2012 के लिखित भाग के परिणाम के आधार पर जिन उम्मीदवारों ने साक्षात्कार, व्यक्तित्व परीक्षण के लिए अर्हता प्राप्त कर ली है, उनके रोल नंबर घोषित कर दिए गए हैं। सभी उम्मीदवारों की उम्मीदवारी उनके हर प्रकार से पात्र पाए जाने के अध्यधीन अनंतिम है। उम्मीदवारों को अपनी आयु, शैक्षिक...

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के सुदूर क्षेत्र बनिहाल से आये विशेष रूप से सक्षम 14 बच्चों के एक समूह ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि यह पहल इन बच्चों को बाकि देश के साथ एकीकरण की भावना को मन में बिठाने में सहायक होगी। उन्होंने बच्चों को सलाह...
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग की अक्तूबर 2012 में आयोजित सिविल सेवा (प्रधान) परीक्षा 2012 के लिखित भाग तथा मार्च-अप्रैल 2013 में आयोजित व्यक्तित्व परिक्षण हेतु साक्षात्कार के परिणामों के आधार पर भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवाओं, ग्रुप क तथा ग्रुप ख में नियुक्ति के लिये जिन उम्मीद्वारों की सिफारिश की गई है, उनकी सूची योग्यता क्रम में घोषित कर...

नई दिल्ली। नागरिक विमानन मंत्री अजित सिंह ने नई दिल्ली में भारत विमानन-2014 की शुरूआत की। भारत विमानन-2014 को शुरू करते हुए उन्होंने कहा कि हवाई यातायात के तेज विस्तार से और आधारभूत संरचना को निजी क्षेत्र के लिए खोले जाने से भारत में हवाई यातायात को गति मिली है और सरकार 12वीं योजना में इसमें 12.1 बिलियन अमेरिकी डालर के निवेश...
नई दिल्ली। भारत का आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल स्विटज़रलैंड के लॉसाने में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के साथ बैठक में भाग लेगा। अन्य मुद्दों के अलावा यह प्रतिनिधिमंडल, आईओसी द्वारा भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के निलंबन से पैदा हुए वर्तमान गतिरोध का समाधान निकालने की संभावना पर भी चर्चा करेगा। प्रतिनिधिमंडल में युवा मामलों और खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह,...

नई दिल्ली। राष्ट्रीय संग्रहालय नई दिल्ली में केंद्रीय संस्कृति मंत्री चंद्रेश कुमारी कटोच ने दक्षिण भारतीय चित्रकला की तंजौर और मैसूर दीर्घाओं को आम दर्शकों के लिए उद्घाटन करके खोल दिया। इन दीर्घाओं में 88 चित्र रखे गए हैं। सभी चित्र बहुत अनोखे और चित्रकारों की प्रतिभा के अद्भुत उदाहरण हैं।तंजौर चित्रकला-इस...
नई दिल्ली। मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ एमएम पल्लम राजू ने राज्य सभा में बताया है कि दिल्ली विश्वविद्यालय आगामी शिक्षा सत्र से एक चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम शुरू कर रहा है, इस कार्यक्रम के अंतर्गत कई प्रकार की डिग्रियां देने की व्यवस्था है। इनमें डिप्लोमा, बैचलर और ऑनर्स डिग्रियां शामिल हैं, जो क्रमश: 2, 3 और 4 वर्षों की पढ़ाई पूरी करने पर प्रदान की जाएंगी।इस कार्यक्रम...
नई दिल्ली। भारत सरकार की अधिसूचना के आधार पर 30 दिसंबर, 2010 को वित्तीय स्थायित्व एवं विकास परिषद का गठन किया गया था। परिषद की अध्यक्षता वित्त मंत्री करते हैं। इसके सदस्यों में भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर, वित्त सचिव और या आर्थिक कार्य विभाग के सचिव, वित्त मंत्रालय के मुख्य आर्थिक सलाहकार, सेबी के अध्यक्ष और बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष शामिल हैं। परिषद...
नई दिल्ली। आर्थिक मामलों से संबंधित कैबिनेट समिति ने एंड्रयू यूल एंड कंपनी लिमिटेड (एवाईसीएल) के वित्तीय पुनर्गठन को मंजूरी दे दी है, जिसमें भारत सरकार के 41.52 करोड़ रूपये के बकाया ऋण को शेयर पूंजी में बदलने, इस राशि पर 33.43 करोड़ रूपये के ब्याज को माफ करने, कंपनी तथा वेतन और लेखा कार्यालय के खातों में समायोजन के बाद ब्याज के अंतर वाली राशि को माफ करने और भारत सरकार की शेयर पूंजी के आधार...

लखनऊ।उत्तर प्रदेश कॉडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ बीपी नीलरत्न ने नई दिल्ली में अपने साथियों के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ निर्मल खत्री सांसद एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं सांसद पीएल पुनिया के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। डॉ बीपी नीलरत्न जनपद बुलंदशहर के रहने वाले...
देहरादून। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर के कुलपति सुभाष कुमार ने लीज पर दी गई 5556 एकड़ भूमि की आमदनी मात्र 10 करोड़ रुपए मिलने के मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से प्रतिवर्ष आडिटर जनरल (एजी) आडिट रिपोर्ट देने के लिए भी कहा है। विश्वविद्यालय के मुख्य महाप्रबंधक फार्म ने बताया कि विश्वविद्यालय के पास 2400...
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग लखनऊ के मुख्यालय के प्रभारी लेखा कैलाश नारायण की सेवानिवृत्ति के अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। कैलाश नारायण सूचना विभाग की लगभग 40 वर्ष की उल्लेखनीय सेवा के पश्चात सेवानिवृत्त हो गए। सूचना विभाग के ऑडीटोरियम में आयोजित विदाई समारोह में अपर निदेशक डॉ अनिल कुमार ने कैलाश नारायण की विभागीय समझ और नियमों...
देहरादून। उत्तराखंडमें हुए नगर निकाय तथा निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली भारी जीत पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने प्रदेश की जनता का आभार व्यक्तकर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। रूड़की निगम के मेयर चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले में उनकी पार्टी अदालत का दरवाजा खटखटाएगी। देहरादून मेयर पद पर लगातार दूसरी बार...
छतरपुर-मध्य प्रदेश। आयकर विभाग को छतरपुर जिले में आयकर की चोरी नज़र नहीं आ रही है या आयकर विभाग का शिकंजा ढीला है, जिससे आयकर की खुले आम चोरी हो रही है। आयकर विभाग के नियमों का अनेक व्यापारी पालन नहीं कर रहे हैं। मध्य प्रदेश आयकर विभाग के पास संपत्ति खरीदने एवं बेचने वालों की जानकारी ही नहीं है, आयकर की चोरी कराने में मध्य प्रदेश पंजीयन विभाग की भी अहम भूमिका बताई जा रही है।छतरपुर...

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दकी और रामवीर उपाध्याय को सुप्रीम कोर्ट ने इस बात से राहत दी है कि उत्तर प्रदेश के लोकायुक्त की रिपोर्ट पर इनके खिलाफ चल रही सतर्कता जांच में सुप्रीम कोर्ट को सूचित किए बगैर इन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, जबकि कोर्ट ने सतर्कता जांच पर रोक लगाने...
नई दिल्ली। आर्थिक मामलों से संबंधित कैबिनेट समिति ने केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम (सीपीएसई) एक्सचेंज ट्रेडिड फंड (ईटीएफ) शुरू करने को मंजूरी दी है, जिसमें सीपीएसई के स्टॉक शामिल होंगे। ये स्टॉक सूचीबद्ध सीपीएसई स्टॉकों में से लिए जाएंगे। प्रत्येक स्टॉक की बास्केट में निश्चित भारिता होगी। बास्केट की रचना, नये फंड ऑफर की शुरूआत, दी जाने वाली छूट तथा ईटीएफ के अनुसंधान...