 
   
   स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम
Monday 16 September 2013 08:25:13 AM
 
                          
 
 नई दिल्ली। राष्ट्रीय नेत्रहीन संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज उप राष्ट्रपति एम हामिद अंसारी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल के साथ मंद दृष्टि वाले कुछ स्कूली बच्चे भी उप राष्ट्रपति से मिले। उन्होंने बच्चों से बातचीत की और उन्हें भावी जीवन में सफलता की शुभकामनाएं दीं।
यह संघ नेत्रहीनों और मंद दृष्टि वाले लोगों के सामने आने वाली समस्याओं के प्रति जागरूकता फैलाने और उनके लिए धन संग्रह करने के मकसद से 'अखिल भारतीय ध्वज दिवस' मना रहा है। नेत्रहीनों के लिए संघ कई कल्याणकारी गतिविधियां कर रहा है। इसका मुख्यालय महाराष्ट्र के मुंबई में है और देश के 23 राज्यों में इसकी शाखाएं हैं।