
नई दिल्ली। रेल मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज लोकसभा में अंतरिम रेल बजट पेश किया और रेलयात्रा को रियायतों के साथ भरपूर प्रोत्साहन दिया। उन्होंने रेल में सुरक्षा के उपाय सुविधा और विस्तार पर रेलवे के प्रस्ताव रखे और एक तरह से कांग्रेस की लोकसभा चुनाव की तैयारियों को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि रेल में सुविधाओं...
नई दिल्ली। सरकार ने सात क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र (जेडसीसी) स्थापित किए हैं, जिनके मुख्यालय पटियाला, उदयपुर, इलाहाबाद, कोलकाता, दीमापुर, नागपुर और तंजावुर में हैं। जेडसीसी का मुख्य उद्देश्य सभी राज्यों संघ राज्य क्षेत्रों की पारंपरिक लोक कलाओं और संस्कृति का परिरक्षण, संवर्धन और प्रसार करना है। संस्कृति मंत्री चंद्रेश कुमारी कटोच ने लोकसभा में...

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने कल यहां हिंदी में बजट मैनुअल जारी किया। यह पहला अवसर है कि वित्त मंत्रालय ने हिंदी में बजट मैनुअल तैयार किया है। हिंदी बजट मैनुअल 266 पृष्ठों का विस्तृत दस्तावेज है, जिसमें केंद्रीय बजट की सामग्री के साथ-साथ वार्षिक बजट तैयार करने से जुड़ी प्रक्रियाओं और गतिविधियों के बारे...

नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को कल राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल शेखर दत्त की पुस्तक रिफ्लेक्शंस ऑन कंटेंपरेरी इंडिया की पहली प्रति समर्पित की गई। राष्ट्रपति को यह पुस्तक लोकसभा की अध्यक्ष मीरा कुमार ने भेंट की। मीरा कुमार ने इस पुस्तक को औपचारिक रूप से लोकार्पित...

नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को आज रोटरी के सर्वोच्च पुरस्कार 'अवॉर्ड ऑफ ऑनर' से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान देशों के राष्ट्राध्यक्षों और सरकारों को दिया जाता है, जिसने मानवता की विशिष्ट सेवा की है और उसके द्वारा अपने देश और लोगों की सेवा में रोटरी के आदर्श वाक्य 'स्वयं से ऊपर उठकर सेवा'...

नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज संसद भवन के केंद्रीय हॉल में केंद्रीय विधान सभा के अध्यक्ष के फोटो तथा लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष के छाया चित्रों का अनावरण किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय संसद हमारे लोकंतत्र की गंगोत्री है, यह भारत के करोड़ों लोगों की इच्छा और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व...

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नेपाल के प्रधानमंत्री चुने जाने पर सुशील कोइराला को बधाई दी है और साथ ही उन्हें अपनी सुविधानुसार भारत आने का सौहार्दपूर्ण निमंत्रण भी भेजा है। मनमोहन सिंह ने अपने बधाई संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में सुशील कोइराला का चुनाव नेपाल में राजनीतिक संक्रमण के दौर में लोकतांत्रिक...

नागपुर। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने नागपुर में अब तक की सबसे बड़ी कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। कृषि वसंत नाम से अब तक की यह सबसे बड़ी कृषि प्रदर्शनी है। प्रणब मुखर्जी ने नए आयाम और नई दिशा की सराहना की, जो पिछले दस वर्ष में भारतीय किसानों को उपलब्ध कराई गई है, जिसके कारण देश खाद्य सुरक्षा हासिल कर रहा है और अनाज का बड़ा...

मुंबई। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कल मुंबई में पश्चिमी भारत के वकीलों के संघ की 150वीं वर्षगांठ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि यह सुनिश्चित करना वकीलों का कर्तव्य है कि किसी को न्याय से मना न किया जाए। उन्होंने कहा कि वकीलों को आम आदमी के ऐसे कंधों के रूप में काम करना चाहिए, जो नागरिकों के अधिकारों के...

नई दिल्ली। प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक और संगीतकार जगजीत सिंह के सम्मान में स्मृति डाक टिकट जारी करते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि देश में संगीत के इतिहास में जगजीत सिंह की एक ख़ास जगह है, वे आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज़ और उनके संगीत का जादू हम पर हमेशा गहरा असर करता रहेगा, मुझे खुशी है कि डाक विभाग ने उनकी...

मुंबई। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कल मुंबई में किशिनचंद चेलाराम (केसी) कॉलेज के हीरक जयंती समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि हम ऐसी दुनिया में रहते हैं, जो तेजी से वैश्विक दुनिया होती जा रही है, यदि एक राष्ट्र के रूप में हमें इस महान क्षेत्र में सफलतापूर्वक कार्य करना है, तो हमें अपने विद्यार्थियों...
नई दिल्ली। हलवा रस्म के साथ अंतरिम बजट 2014-15 के लिए मुद्रण प्रक्रिया नॉर्थ ब्लॉक में शुरू हो गई। वित्त मंत्री पी चिदंबरम की उपस्थिति में हलवा रस्म आयोजित की गई। अंतरिम बजट 2014-15, सत्रह फरवरी को प्रस्तुत किया जाना है। बजट की गोपनीयता बनाए रखने के लिए बजट बनाने में लगे अधिकारियों को बंद कर दिया जाता है। इस दौरान सभी अधिकारी और कर्मचारी नॉर्थ ब्लॉक में स्थित बजट प्रेस में...

जम्मू। उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी ने कटरा में माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जाति, धर्म, पंथ, भाषा, जातीयता और क्षेत्र पर आधारित संकीर्ण हितों का प्रबंधन तथा राष्ट्रीय हितों को एकीकृत करना हमारी प्रमुख चुनौतियों में से एक है, इसलिए सरकार के तीन स्तंभों के...

नई दिल्ली। लोकसभाध्यक्ष मीरा कुमार की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मीडिया को जारी एक वक्तव्य में कहा है कि यह 15वीं लोकसभा का अंतिम सत्र है, इसमें संसद की मंजूरी के लिए महत्वपूर्ण विधेयक लंबित हैं। उन्होंने कहा कि इनमें एक भ्रष्टाचार विरोधी कदमों से संबंधित महत्वपूर्ण...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति और सैन्य बल न्यायाधिकरण के सेवानिवृत्त अध्यक्ष न्यायमूर्ति अशोक कुमार माथुर की अध्यक्षता में 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है। वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने इस बारे में बताया कि विवेक राय (पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस सचिव) सदस्य (पूर्णकालिक), डॉ राथिन रॉय (निदेशक...
नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने 2014 के विधानमंडल द्विवार्षिक चुनावों के लिए विशेष प्रेक्षक नियुक्त करने का फैसला किया है। ये चुनाव आंध्रप्रदेश, असम, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल विधान मंडलों के लिए 7 फरवरी को होंगे। इन विशेष प्रेक्षकों का काम होगा चुनाव संबंधी गलत कामों पर नज़र रखना। इसमें धन बल का इस्तेमाल शामिल है और अगर कोई शिकायत मिलती है तो उस पर तुरंत ध्यान दिया जाएगा। ये प्रेक्षक...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अरूणाचल प्रदेश के छात्र नीडो तानियम की हिंसात्मक मौत पर एक लिखित वक्तव्य दिया है, जिसमें उन्होंने नीडो तानियम पर हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि नीडो तानियम की मृत्यु के वास्तविक कारण का पता ऑटॉप्सी रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही चलेगा, जिस हिंसा के कारण उसकी मृत्यु हुई है वह दुखद और शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि सरकार दोषी को...
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री गुलाम नबी आज़ाद ने एम्स में जच्चा–बच्चा खंड और शल्य चिकित्सा खंड की आधारशिला रखी। शल्य चिकित्सा खंड और जच्चा–बच्चा खंड क्रमश: शल्य चिकित्सा (सर्जरी) के क्षेत्र में उन्नत शिक्षा और अनुसंधान उपलब्ध्ा कराने तथा जच्चा–बच्चा को उत्तम जांच और स्वास्थ्य देखभाल संबंधी सेवाएं प्रदान करने में शीर्ष केंद्र...
नई दिल्ली। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने बिहार, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, नई दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के नौ राज्यों के जाटों को पिछड़ा वर्ग केंद्रीय सूची में शामिल करने के मुद्दे पर 10 से 13 फरवरी 2014 को जन सुनवाई की तिथि निर्धारित की है। यह जन सुनवाई नई दिल्ली के अगस्त क्रांति मार्ग पर स्थित सीरीफोर्ट ऑडिटोरियम (सभागार) में...
नई दिल्ली। केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कपिल सिब्बल ने कल यहां एक समारोह में दिल्ली उच्च न्यायालय के नोटिस/सम्मन की बुकिंग और वितरण के लिए विशेष स्पीड पोस्ट सेवा का शुभारंभ किया। इस सेवा के अंतर्गत उच्च न्यायालय को वापसी संप्रेषण के जरिए वितरण का सबूत भी प्राप्त होगा। उच्च न्यायालय परिसर में आयोजित इस समारोह के अवसर पर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण...