
हरारे/ नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू इन दिनों अफ्रीकी देशों की यात्रा पर हैं। उपराष्ट्रपति के जिम्बाब्वे पहुंचने पर वहां की राजधानी हरारे में भारतीय राजदूत आर मसाकुई के नेतृत्व में आयोजित भारतीय समुदाय के स्वागत समारोह में उनका जोरदार स्वागत किया गया। उपराष्ट्रपति ने जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति...

लखनऊ। राज्यपाल राम नाईक ने उत्तर प्रदेश सरकार के सार्वजनिक उद्यम विभाग में अपर मुख्य सचिव डॉ पीवी जगनमोहन के हिंदी कविता संग्रह ‘तीन तलाक’ का राजभवन में विमोचन किया। डॉ पीवी जगनमोहन की यह 15वीं कृति है। राज्यपाल ने डॉ पीवी जगनमोहन का अभिनंदन करते हुए कहा कि तमिलभाषी होते हुए भी हिंदी में रचना करना उनकी विशेषता है।...

लखनऊ। दीपावली का पर्व जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे ही उसकी विभिन्न स्तरीय तैयारियां भी जोरों पर हैं। दीपावली पर बच्चे और बाकी सभी उम्र के लोग सदैव से आतिशबाजी को लेकर बहुत उत्सुक रहते हैं, लेकिन आतिशबाजी के बुरे प्रभावों की अनदेखी करते हैं। आतिशबाजी स्वास्थ्य से लेकर पर्यावरण तक पर बहुत बुरा प्रभाव डालती है, इसीलिए...

सीतापुर। भारतीय समन्वय संगठन 'लक्ष्य' की सीतापुर टीम ने 'बहुजन जनजागरण अभियान' के तहत जिला सीतापुर के सिधौली गांव नगवा जयराम में एक दिवसीय कैडर कैम्प का आयोजन किया, जिसमें बहुजन समाज के लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। लक्ष्य की महिला कमांडरों ने बहुजन समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ भीमराव अम्बेडकर की विचारधारा...

गैबोरॉन/ नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने विदेशों में बसे भारतीय समुदाय से देश की विकास यात्रा में भागीदार बनने का आह्वान किया है। उपराष्ट्रपति आज बोत्सवाना के गैबोरॉन में भारतीय उच्चायुक्त डॉ राजेश रंजन के आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बोत्सवाना में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों ने...

रोम/ नई दिल्ली। इटली की राजधानी रोम में फिल्म महोत्सव पर वर्चुअल रियलिटी, वीडियो गेम्स एनिमेशन और फिल्म निर्माण पर आयोजित वीडियोसिटा 2018 में भारत भागीदार देश के रूपमें शामिल हुआ है। वीडियोसिटा में भारतीय मंडप का उद्घाटन सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने उद्योग संगठन फिक्की के सहयोग से किया। फिल्म महोत्सव में शामिल हुए...

लखनऊ। राज्यपाल राम नाईक ने आईटी कालेज लखनऊ में ‘ट्रांससेंडिग बाउंड्रीस फॉर पीस: मेकिंग पीस पीसफुली’ विषय पर संगोष्ठी का दीप प्रज्जवल करके उद्घाटन किया और कहा कि संगोष्ठी का शीर्षक अत्यंत सामयिक है, शांति की आवश्यकता पहले भी थी और आज भी है। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के केंद्र में शांति है, गीता, बाईबिल, वेद, कुरान, गुरूग्रंथ...

नई दिल्ली। केंद्रीय आईटी और विधि व न्यायमंत्री रविशंकर प्रसाद ने भारत को सही अर्थों में एक डिजिटल सोसायटी में तब्दील करने के लिए आईटी प्रोफेशनलों की अगुआई में एक राष्ट्रीय अभियान शुरू करने का आह्वान किया। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी समुदाय से योग्य एवं सुविधाओं से वंचित वर्गों तक अपना संपर्क सुनिश्चित करने...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद भारतीय विष विज्ञान अनुसंधान केंद्र के 53वें वार्षिक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थान के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में श्यामल, सुमित्रा दीक्षित, डी...

नई दिल्ली। विश्वेश चौबे रेलवे बोर्ड के नए सदस्य (इंजीनियरिंग) और भारत सरकार के पदेन सचिव नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने आज अपना कार्यभार संभाल लिया है। विश्वेश चौबे 1980 बैच के भारतीय रेलवे इंजीनियरिंग सेवा के अधिकारी हैं। उन्होंने महाप्रबंधक उत्तरी रेलवे और मेट्रो रेलवे कोलकाता, प्रधान मुख्य इंजीनियर दक्षिण-पूर्वी...

नई दिल्ली। विश्व बैंक ने अपनी नवीनतम डूइंग बिजनेस रिपोर्ट 2019 जारी की है, जिसमें भारत ने कारोबार सुगमता सूचकांक में 23 पायदानों की और ऊंची छलांग लगाई है। विश्व बैंक के आकलन में 190 देशों वाली डूइंग बिजनेस रिपोर्टमें भारत वर्ष 2017 के 100वें पायदान से और ऊपर चढ़कर अब 77वें पायदान पर पहुंच गया है। भारत की कारोबार सुगमता सूचकांक...

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना कमांडर सम्मेलन 2018 के दूसरे भाग की बैठक दिल्ली में प्रारंभ हुई, जिसमें भारतीय नौसेना के शीर्ष कमांडरों ने ‘संसाधन वृद्धि’ और ‘उभरती टेक्नोलॉजी’ विषय पर व्यापक चर्चा की। नौसेना कमांडरों ने कहा कि भारत एक मैरीटाइम यानी समुद्री देश है और इसका विकास समुद्र से जुड़ा हुआ है। कमांडरों ने कहा कि ‘सबके...

हरदोई। उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रवाद, शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास और व्यक्तित्व निर्माण के लिए सतत प्रयत्नशील सूर्या फाउंडेशन ने आज देश के लौहपुरुष और एकता पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती पर आदर्श गांव रानीखेड़ा (हरदोई) में एवं ग्यारह अन्य गांवों में एकता दिवस मनाया, जिसमें बच्चों को सरदार पटेल...

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में भारत-इटली प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन को संबोधित किया और भारत-इटली औद्योगिक अनुसंधान एवं विकास सहयोग कार्यक्रम के अगले चरण का शुभारंभ करने की भी घोषणा की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली के प्रधानमंत्री ज्यूसेपे कॉन्टे का जोरदार स्वागत किया, जो...

नई दिल्ली। भारतीय रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के उपयोग के लिए चार निरीक्षण जहाजों की डिजाइन निर्माण और सप्लाई के लिए कोलकाता की गार्डेन रिच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड को ठेका दिया है। जीआरएसई स्पर्धी बोली में सफल रही। इस करार पर दिल्ली में रक्षा मंत्रालय और जीआरएसई के बीच हस्ताक्षर किए गए। करार...

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा है कि किसी भी यातायात सेवाओं में यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च होनी चाहिए। उन्होंने उड्डयन उद्योग से कहा कि वह यात्रियों की सुविधा को हर गतिविधियों के केंद्र में रखे। उन्होंने ये बातें नई दिल्ली में दिल्ली हवाईअड्डे पर जीएमआर ग्रुप के संचालन के 12 वर्ष पूर्ण होने पर...

कोच्चि। भारतीय नौसेना का नौका प्रशिक्षण जहाज आईएनएस तरंगिनी पूरे विश्व की समुद्री यात्रा करके वापस स्वदेश लौट आया है। सात माह की लम्बी समुद्री यात्रा के बाद 30 अक्टूबर को जब यह जहाज कोच्चि में नौसेना बेस पर पहुंचा तो उसकी भव्य अगवानी की गई। चीफ ऑफ स्टॉफ दक्षिणी नौसेना कमान रियर एडमिरल आरजे नाडकर्णी ने आईएनएस...

नई दिल्ली। अमेरिका के वरिष्ठ उद्योगपतियों और कारोबारियों वाले अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी फोरम के बोर्ड के सदस्यों ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यूएसआईएसपीएफ बोर्ड के सदस्यों ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संपन्न भारत नेतृत्व सम्मेलन के परिणामों की जानकारी दी।...

नई दिल्ली।सुप्रसिद्ध कवि और कथाकार अनामिका को पुस्तक 'देह ही देश' ने बड़ा प्रभावित किया है, जैसे यह पुस्तक एक विचार क्रांति बन गई है। सुपरिचित लेखिका और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली में हिंदी की प्रोफ़ेसर गरिमा श्रीवास्तव की यह किताब यूरोपीय देशों क्रोएशिया और सर्ब के संघर्ष के दौरान स्त्रियों पर हुई ज्यादतियों...

नई दिल्ली। प्रख्यात जैन संत एवं आदिवासी जनजीवन के प्रेरक गणि राजेंद्र विजय ने कहा है कि जैन समाज सदैव मानवता की सेवा के लिए तत्पर रहता है। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर के अहिंसा, अनेकांत और अपरिग्रह के मानवसेवा से जुड़े सिद्धांतों की आज ज्यादा आवश्यकता है। सांसद राजीव रंजन के आवास पर आयोजित धर्मयोग मानवसेवा यज्ञ समारोह...