स्वतंत्र आवाज़
word map

बॉम्बे डॉक में भयानक धमाके के 75 साल

अमिताभ बच्चन ने लॉंच किया एंथम 'चलो इंडिया'

मैड एन क्रेज़ी मीडियानॉमिक्स लिमिटेड की पहल

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 16 April 2019 01:16:16 PM

amitabh bachchan with the chief fire officer of maharashtra, dr. prabhat rahangdale

मुंबई। बॉम्बे डॉक में हुए भयानक धमाके को 75 साल हो गए हैं, यह आग 14 अप्रैल 1944 को लगी थी, जिसमें तकरीबन 1300 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी और तकरीबन 80,000 लोग बेघर हो गए थे। अग्निशामक दल‌ के 66 बहादुर फ़ाइटर्स की भी इस भयानक आग से लड़ते हुए मौत हो गई थी, तबसे लेकर अबतक आग संबंधी सुरक्षा के मायने काफ़ी बदल चुके हैं। आग से लड़ने वाले कई अग्निशामक अपना फ़र्ज़ निभाते हुए बड़ी बहादुरी से अपनी जान की आहुति दे देते हैं। इसके बावजूद हमें लगातार सुनने को मिलता है कि आग में जलकर कई ज़िंदगियां ख़ाक हो गईं और इस तरह उनके परिवारवालों को जानमाल की अपूरणीय क्षति हुई, आग के चलते व्यापारिक संभावनाएं भी बर्बाद हो गईं। जागरुकता और सतर्कता की बदौलत इस तरह की अनहोनी को टाला जा सकता है।
व्यापक स्तर पर बदलाव लाने के लिए और बड़े पैमाने पर सामान्य लोगों को अग्नि संबंधी जागरुकता अभियान में शामिल करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। ऐसे एक अभियान के तहत 'चलो इंडिया अब साथ चलेंगे हम' नाम से एक एंथम लॉंच किया गया है, जिसमें भारतीय सिनेमा जगत के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन सभी भारतीयों से साथ मिलकर अग्नि सुरक्षा के पथ पर चलने की गुहार करते नज़र आ रहे हैं। 'चलो इंडिया' मैड एन क्रेज़ी मीडियानॉमिक्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से अग्नि संबंधी सुरक्षा के लिए चलाया गया एक ऐसा अभियान है, जिससे लोगों में अग्नि सुरक्षा संबंधी जागरुकता फ़ैले।
चलो इंडिया की परिकल्पना मैड एन क्रेज़ी मिडियानॉमिक्स प्राइवेट लिमिटेड ने की है और इसकी पहल महाराष्ट्र अग्निशामक सेवा नागरिक कल्याण संगठन ने की है। बताया गया है कि इसे महाराष्ट्र अग्निशामक सेवा शहरी विकास 2 के निदेशक और भारत सरकार के अग्निशामक सलाहकार का समर्थन हासिल है। इस गाने को महाराष्ट्र के गवर्नर सीएच विद्यासागर राव और मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने भी राज भवन में लॉंच किया है। चलो इंडिया अब साथ चलेंगे हम, अब लोगों की जु़बान पर है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]