स्वतंत्र आवाज़
word map

संस्कारों का संरक्षण बहुत जरूरी-केके यादव

संस्कार भारती ने किया नटराजन पूजन कला गुरु सम्मान

'देश की सभ्यता व संस्कृति को समुन्नत बनाती हैं विधाएं'

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 29 August 2018 01:28:00 PM

sanskar bharti did natarajan pujan kala gaur samman

लखनऊ। प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार और लखनऊ परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव ने संस्कार भारती गोमतीनगर लखनऊ के नटराजन पूजन एवं कला गुरु सम्मान कार्यक्रम में भाग लिया और कहा कि संस्कार और संवेदना मानव समाज की रीढ़ हैं, सामाजिक व्यवस्था के सुचारु संचालन हेतु युवा पीढ़ी में इनका संचरण जरूरी है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में जहां हर कोई अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करने के लिए भी कट-पेस्ट का सहारा ले रहा है, ऐसे में संस्कारों का संरक्षण बहुत ही जरूरी हो गया है। कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि युवा पीढ़ी में रचनात्मक प्रवृत्ति को विकसित करना होगा, क्योंकि साहित्य, कला, संगीत जैसी विधाएं किसी भी देश की सभ्यता और संस्कृति को समुन्नत बनाती हैं।
इंदिरानगर लखनऊ में रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल में हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव और संत जोजफ विद्यालय समूह की संस्थापक पुष्पलता अग्रवाल के दीप प्रज्वलन से हुआ। कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि संस्कारों को सहेजने के लिए नैतिक मूल्यों पर भी जोर देना होगा। कृष्ण कुमार यादव ने साहित्य, कला, संगीत और नाट्य के क्षेत्र में उत्कृष्टकार्य करने वालों को सम्मानित भी किया। साहित्य हेतु वरिष्ठ साहित्यकार डॉ कौशलेंद्र पांडेय, चित्रकला हेतु अमरनाथ गौड़, नाट्य के क्षेत्र में ललित सिंह पोखरिया और संगीत के लिए भातखंडे संगीत विद्यापीठ की रजिस्ट्रार मीरा माथुर को कला गुरु सम्मान से सम्मानित किया गया।
विषय परिवर्तन वरिष्ठ साहित्यकार डॉ किशोरी शरण शर्मा ने किया। समवेत गणेश वंदना, ध्येय गीत गायन के बाद सारा, निखिल, अनादि, नारायन सिंह, आर्यन आदि विद्यार्थियों ने देशभक्ति की रचनाएं प्रस्तुत करके सराहना प्राप्त की। गायिका संगीता श्रीवास्तव, सरोज खुल्बे, राखी अग्रवाल, ममता त्रिपाठी ने कार्यक्रम संयोजक सुबोध दुबे के निर्देशन में खूबसूरत गीतों की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन संस्कार भारती इकाई के अध्यक्ष इंजीनियर अखिलेश्वर नाथ पांडेय और आभार गौरीशंकर वैश्य 'विनम्र' ने किया। इस अवसर पर राज्य ललित कला अकादमी के उपाध्यक्ष सीताराम कश्यप, शारदा पांडेय,दुर्गेश्वर राय, रीता अग्रवाल, नीरा माथुर कीउपस्थिति उल्लेखनीय है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]