स्वतंत्र आवाज़
word map

जनरल सोनी ने किया नौसेना अकादमी का दौरा

नौसैनिकों की बुनियादी प्रशिक्षण सुविधाओं का लिया जायजा

अकादमी के कमांडेंट ने स्मृतिचिन्ह देकर किया सम्मानित

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 9 August 2018 03:21:54 PM

lt gen diwan rabindranath soni honored with a memento

कन्नूर (केरल)। भारतीय सेना की दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल दीवान रवींद्रनाथ सोनी ने एझिमाला में भारतीय नौसेना अकादमी का दौरा किया। इस मौके पर सेना पत्‍नी कल्‍याण संघ दक्षिणी क्षेत्र की अध्‍यक्ष और जनरल दीवान रवींद्रनाथ सोनी की पत्‍नी सुमन सोनी भी उनके साथ थीं। गौरतलब है कि भारतीय नौसेना अकादमी एझिमाला एशिया की सबसे बड़ी नौसेना अकादमी है और यह भारतीय नौसेना का एक अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र भी है। यह सैन्य अकादमी दक्षिण भारत के केरल राज्य के कन्नूर जिले में है। यहां भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल में शामिल सभी अधिकारियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों के तहत बुनियादी प्रशिक्षण दिया जाता है।
लेफ्टिनेंट जनरल दीवान रवींद्रनाथ सोनी देहरादून की भारतीय सैन्‍य अकादमी और पुणे के करीब खडगवासला की राष्‍ट्रीय सैन्य अकादमी के छात्र रहे हैं। एझिमाला में भारतीय नौसेना अकादमी पहुंचने पर उन्‍हें स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। लेफ्टिनेंट जनरल को अकादमी में नौसैनिकों के लिए उपलब्‍ध प्रशिक्षण सुविधाओं की जानकारी दी गई। जनरल दीवान रवींद्रनाथ सोनी ने इस अवसर पर अकादमी के कमांडेंट, उप कमांडेंट और वरिष्‍ठ सैन्य अधिकारियों के साथ बातचीत की और अकादमी परिसर में प्रशिक्षण केंद्र भी देखा।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]