प्रेम कुमार उपाध्याय ने किया इसे प्रोड्यूस
रिश्तों में दूरियों को सुलझाता नया एलबमअनिल बेदाग़
Thursday 5 July 2018 06:07:43 PM
मुंबई। किसी भी मनुष्य को 'ईगो' से दूर रहना चाहिए, क्योंकि यह किसी को भी बरबाद कर देने के लिए काफी होता है। 'ईगो' के चलते रिश्ते, व्यवसाय और टैलेंट के ध्वस्त होते देर नहीं लगती है। अनेक कपल्स ऐसे हैं, जिनका ब्रेकअप 'ईगो' के कारण ही हुआ। 'ईगो' के चलते कपल्स के बीच बढ़ती दूरियों पर ही गायक अमन त्रिखा ने एक म्यूज़िक एलबम बनाया है जिसका नाम है-'थोड़ी दूरी।' इसे प्रेम कुमार उपाध्याय ने प्रोड्यूस किया है। एलबम को प्राइम इंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित किया गया है। म्यूज़िक वीडियो के डायरेक्टर निरंजन कुमार हैं, जबकि संगीतकार राय अभिषेक सेन गुप्ता हैं और गीतकार साहिल छिब। म्यूज़िक वीडियो में मॉडल के तौर पर रोमित पांडेय और तान्या भटनागर की परफॉर्मेंस है।
'थोड़ी दूरी' म्यूज़िक एलबम के प्रोड्यूसर प्रेम कुमार उपाध्याय का कहना है कि आज के हालात में रिश्तों में बढ़ती दूरियों को देखकर उन्हें इस एलबम को बनाने का विचार आया। उनका कहना है कि आज हर कपल में कहीं ना कहीं एक 'ईगो' दिखाई देता है, कहीं थोड़ा तो कहीं ज्यादा। वे कहते हैं कि यही 'ईगो' रिश्तों में दूरियां बढ़ा देता है जो आगे चलकर तलाक और संबंध विच्छेद का कारण बनता है। प्रेम कुमार उपाध्याय कहते हैं कि उनका एलबम तीन शब्दों पर आधारित है-ईगो, डिफरेंस और डिस्टेंस। उनका तर्क है कि जहां पर 'ईगो' है, वहां डिफरेंस होते हैं और जहां डिफरेंस होते हैं, वहां दूरियां बढ़ती हैं।
वीडियो में अभिनय कर रहे मॉडल रोमित पाण्डेय इस एलबम को लेकर उत्साहित नज़र आते हैं। वह कहते हैं कि इस गाने में लिप्सिंग नहीं है, लेकिन एक्सप्रेशन बहुत ज़बरदस्त है और यह आज की युवा पीढ़ी को जरूर पसंद आएगा। अमन त्रिखा ने खुद बोला कि यह गीत उनकी ज़िदगी का बेस्ट गीत है। 'ईगो' सुनने में ही बड़ा खराब लगता है, लेकिन प्रेम कुमार उपाध्याय ने इसे संगीत से सजाकर एक उत्सुकता तो पैदा कर ही दी है, क्योंकि मुंबई के बाहर की दुनिया के लिए ऐसे शब्द और जीवनशैली मुंबई की फिल्मी दुनिया के लिए अच्छेखासे उत्तरदान बनते देखे गए हैं। देखना है कि उनका संगीत 'ईगो' को पराजित कर पाता है कि नहीं।