स्वतंत्र आवाज़
word map

उत्तम पाचारणे ललित कला के अध्यक्ष बने

राज्यपाल राम नाईक ने भी दी बधाई और शुभकामनाएं!

मूर्तिकार उत्तम पाचारणे को मिले हैं कई बड़े सम्मान

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 19 May 2018 11:34:56 AM

governor ram naik and uttam paachaarane apane parivaar ke saath

लखनऊ। विख्यात मूर्तिकार उत्तम पाचारणे को राष्ट्रीय ललित कला अकादमी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मशहूर कलाकार एवं मूर्तिकार उत्तम पाचारणे की राष्ट्रीय ललित कला अकादमी के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने मुंबई निवासी उत्तम पाचारणे को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उत्तम पाचारणे ने अपने परिवार के साथ कुछ समयपूर्व राजभवन लखनऊ आकर राज्यपाल राम नाईक से मुलाकात भी की थी। उन्होंने लखनऊ की मध्य कमान में स्मृतिका में उत्तर प्रदेश के परमवीर चक्र विजेताओं के सम्मान में भित्ति चित्रों और लखनऊ विश्वविद्यालय में छत्रपति शिवाजी की अश्वारोही कांस्य मूर्ति का निर्माण किया है।
उत्तम पाचारणे का ललित कला अकादमी के अध्यक्ष पद का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। इस समय में वे महाराष्ट्र में पीएल देशपांडे राज्य ललित कला अकादमी और गोवा की कला अकादमी की सलाहकार समिति के सदस्य और एक सहकारी बैंक के निदेशक हैं। उन्होंने मुंबई में छत्रपति शिवाजी, स्वातंत्र्यवीर सावरकर, स्वामी विवेकानंद, बाबासाहेब डॉ भीमराव आंबेडकर और कई महान महापुरूषों की प्रतिमा बनाई है। उत्तम पाचारणे वर्ष 1985 में राष्ट्रीय ललित कला सम्मान, 1985 में महाराष्ट्र गौरव सम्मान, 1986 में जूनियर राष्ट्रीय सम्मान, 2017 में प्रफुल्ल डहानुकर फाडंडेशन का जीवन गौरव सम्मान से नवाजे जा चुके हैं। उत्तम पाचारणे मुंबई आर्ट सोसायटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]