स्वतंत्र आवाज़
word map

इंदौर में हुआ राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव

संस्कृति मंत्रालय का विविधतापूर्ण संस्‍कृति आयोजन

'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की अनेक शानदार प्रस्तुतियां

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 1 March 2018 10:50:26 AM

national culture festival in indore

इंदौर। संस्कृति मंत्रालय की ओर से विविध संस्‍कृति पर आयोजित 'राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव (आरएसएम)-2018' का कल इंदौर में भव्‍य समापन हुआ। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन इस रंगारंग समारोह में मुख्‍य अतिथि थीं। इंदौर नगर निगम की महापैार मालिनी गौड़ स्थानीय विधायक महेंद्र हरदिया और संस्कृति मंत्रालय में संयुक्‍त सचिव प्रणव खुल्लर भी इस अवसर पर उपस्थित थे। बारिश होने के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों ने सांस्कृतिक उत्सव में भाग लिया। ग्वालियर के मान मंदिर किले से आरंभ हुए इस आयोजन में शिल्प, वि‍वि‍ध कलाओं और विभिन्‍न तरह के व्‍यंजनों के प्रदर्शन के अलावा शानदार प्रस्‍तुतियां भी दी गईं।
राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में खाद्य, नृत्य और कलात्‍मक मनोरंजन के जरिए देश की विविधतापूर्ण संस्‍कृति की सुदंर छटा पेश की गई। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि‍ यह आयोजन हमारे महान देश की परंपराओं संस्‍कृति धरोहरों तथा विविधता में एकता की भावना को मनाने का एक उत्‍सव है। सुमित्रा महाजन ने कहा कि किसी भी संस्‍कृति को बनाना आसान है, लेकिन उसका संरक्षण करना मुश्‍किल है। उन्होंने कहा कि सदियां लग गईं, तब जाकर कहीं देश में एक समृद्ध संस्‍कृति विकसित हो पाई। उन्‍होंने इस आयोजन के लिए संस्‍कृ‍ति तथा पर्यावरण वन और जलवायु राज्‍यमंत्री महेश शर्मा को बधाई दी। एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्‍पना की छत्रछाया में देश की समृद्ध, विविधतापूर्ण और अछूती संस्‍कृति से सबको एक साथ जोड़ने के इस आयोजन को काफी सराहना मिली।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]