स्वतंत्र आवाज़
word map

राष्ट्रीय संग्रहालय की पुस्तक का लोकार्पण

'भारतीय कला में सलिल क्रीड़ाएं एवं सद्यस्नाता नायिका'

'कलाकार, लेखक और मूर्तिकार महान संस्कृति के सच्चे दूत'

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 20 September 2017 05:00:48 AM

releasing a book bharatiya kala mein salil kreedayen evam sadyhsnata nayika

नई दिल्ली। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री डॉ महेश शर्मा ने राष्ट्रीय संग्रहालय में एक समारोह में डॉ क्षेत्रपाल गंगवार और संजीव कुमार सिंह लिखित पुस्तक 'भारतीय कला में सलिल क्रीड़ाएं एवं सद्यस्नाता नायिका' का विमोचन किया। यह हिंदी में लिखी गई एक कला पुस्तक है, जोमूल अनुसंधान पर आधारित है, जिसे कुछ दशकों के बाद राष्ट्रीय संग्रहालय ने प्रकाशित किया है। श्रम और रोज़गार मंत्रालय में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री संतोष कुमार गंगवार ने समारोह की अध्यक्षता की। गौरतलब है कि भारत की लगभग सभी प्रसिद्ध कला विधाओं में इस प्रकार की मूर्तियां और पेंटिंग मिलती हैं।
विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए डॉ महेश शर्मा ने कहा कि हमारे कलाकार, लेखक, मूर्तिकार और साहित्यिक व्यक्ति हमारी महान संस्कृति के सच्चे दूत हैं। उन्होंने जनता और विशेष रूपसे शोध विद्वानों के लिए ऐसी मूल्यवान पुस्तक लिखने के लिए दोनों लेखकों को बधाई दी। राज्यमंत्री संतोष कुमार गंगवार ने भी दोनों लेखकों के साथ-साथ राष्ट्रीय संग्रहालय के प्रयासों की भी सराहना की। भारतीय कला को उजागर करने के लिए लिखी गई इस पुस्तक में जल खेलों का वर्णन किया गया है। कला का यह रूप पुरातनकाल से ही भारतीय कला का हिस्सा रहा है। साहित्यिक स्रोत और पुरातात्विक साक्ष्य यह सिद्ध करते हैं कि यह हमेशा कलाकारों और साहित्यिक लोगों का प्रिय विषय रहा है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]