अवतार गिल और राकेश बेदी ने प्रदान किया अवार्ड
आल इंडिया अचीवर्स कांफ्रेंस का अवार्ड कार्यक्रमस्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम
Thursday 1 June 2017 11:28:41 PM
मुंबई। आल इंडिया अचीवर्स कांफ्रेंस संस्था की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विभिन्न विधाओं के लोगों को 'गोल्डन अचीवर्स अवार्ड' दिया गया है। द क्लब अंधेरी (वेस्ट) मुंबई में तीस मई को अस्सीवें गोल्डन अचीवर्स अवार्ड कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे ग्लोबल एडवर्टाइज़र के मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव गुप्ता को बेहतरीन आउटडोर पब्लिसिटी के लिए अवार्ड दिया गया। मशहूर फिल्म एक्टर अवतार गिल और राकेश बेदी ने संजीव गुप्ता को यह एवार्ड प्रदान किया। आल इंडिया अचीवर्स कांफ्रेंस संस्था के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और जनरल सेक्रेटरी जर्नलिस्ट अभिषेक बच्चन ने इस अवसर पर कहा कि उनकी संस्था किसी भी सहयोग के बिना इस अवार्ड का आयोजन करता है और इससे अच्छे काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाता है।
ग्लोबल एडवर्टाइज़र के मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव गुप्ता ने अवार्ड के लिए संस्था का आभार व्यक्त किया। ग्लोबल एडवर्टाइज़र मुंबई सहित दूसरे क्षेत्र में 18 वर्ष से आउटडोर पब्लिसिटी के क्षेत्र में एक विख्यात नाम है। ग्लोबल एडवर्टाइज़र को इस क्षेत्र में लगभग 400 अवार्ड मिल चुके हैं और इसने हितधारकों को आउटडोर पब्लिसिटी में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दी हैं, जिस कारण ग्लोबल एडवर्टाइज़र मुंबई आज सफलता के शिखर पर पहुंचा है। ग्लोबल एडवर्टाइज़र की खासियत उसकी प्लॉनिंग टीम मानी जाती है, जोकि हितधारक को होर्डिंग के उत्कृष्ट परिणाम देती है। इस अवसर पर जूरी के अध्यक्ष रजा मुराद, जूरी सदस्य मुकेश ऋषि, सुनील पाल, धीरज कुमार, पिनाजमसानी इत्यादि नामीगिरामी फ़िल्मी हस्तियां मौजूद थीं। उल्लेखनीय है कि किसी कार्यक्रम में अवतार गिल और राकेश बेदी काफी अर्से के बाद दिखे हैं।