स्वतंत्र आवाज़
word map

पंख ए डॉटर्स टेल फिल्म में नारी शक्ति

बॉलीवुड में महिला प्रधान फिल्मों का आगाज़

जल्द आ रही है पंख ए डॉटर्स टेल फिल्म

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 21 March 2017 06:39:19 AM

pankh e daughter's tale film

मुंबई। देश की नारियां आज बुलंदियों पर हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मिशन ने इनके हौसले को और भी पंख लगा दिए हैं। जो बॉलीवुड पुरुष प्रधान फिल्मों के पीछे भागता आ रहा था, आज उसे भी समझ आ गई है कि स्‍त्री प्रधान फिल्म भी बॉक्स ऑफिस को चुनौती दे सकती है। नारी शक्ति पर आधारित महिला प्रधान फिल्में लगातार हिट हो रही हैं तो फिल्म निर्माताओं में ऐसी फिल्मों को लाने की होड़ दिख रही है। नए फिल्म निर्माता अब बेखौफ होकर वूमैन ओरिएंटेड फिल्में बना रहे हैं। यशबाबू एंटरटेंमेंट के बैनर तले एक ऐसी ही फिल्म पंख ए डॉटर्स टेल आ रही है।
निर्माता राजेंद्र वर्मा इसके जरिए दर्शकों को यह संदेश दे रहे हैं कि समाज के कुछ हैवान भले ही नारी की इज्ज़त के साथ खिलवाड़ कर उनके पंख काटने की कोशिश करें, पर कुदरत और कानून से वो बच नहीं सकते। एक मज़बूत औरत ऐसे लोगों को अदालत के कटघरे में खड़ा करने के बाद सलाखों के पीछे भेजती है। वह लाचार नहीं है, वकील और पुलिस अधिकारी भी है और हर किसी को सबक सिखाने का मादा रखती है।
फिल्म पंख ए डॉटर्स टेल महिलाओं के दबंग तेवर के साथ दर्शकों के बीच पहुंचने ही वाली है, जिसमें नारी के विविध रूप देखने को मिलेंगे। इसमें आपको द्रौपदी नहीं दिखेगी, जिसे पांडवों ने जुए में हरा दिया था। इस फिल्म में एक पुरूष द्वारा औरत को वस्त्रहीन करने की सज़ा खुद औरत ही दे रही है और भगवान श्रीकृष्ण के रूप में नारी अस्मिता को बचाने के लिए अदालत पात्र है।
कौन होंगे नारी अस्मिता के ये रक्षक! इसके लिए तो फिल्म ‌देखिएगा, पर इतना जरूर बता दें कि इसमें पंख की अदालत में एक कद्दावर वकील उलझा हुआ केस लड़ रही है और विरोधियों के होश उड़ाते हुए उन्हें करारा सबक सिखा रही है। फिल्म के निर्देशक हैं-प्रेमराज और डीओपी अजय आर्य। फिल्म में रागिनी दीक्षित, पारुल कौशिक, पूजा दीक्षित, सुरभि कक्क़ड़, मेहुल बुच, सुनील लहरी, राहुल चौधरी, आयुष शाह, सुधीर पांडे और निशिगंधा वाड की अहम भूमिकाएं हैं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]