स्वतंत्र आवाज़
word map

कांदिवली मुंबई में 65वां माघी गणेशोत्सव

श्री सार्वजनिक माघी गणेशोत्सव मंडल का आयोजन

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 31 January 2017 11:24:57 PM

maghi ganesh festival

मुंबई। श्री सार्वजनिक माघी गणेशोत्सव मंडल हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कांदिवली मुंबई में माघी गणेशोत्सव मना रहा है। यह उसका 65वां माघी गणेशोत्सव है। यह आयोजन सुपर काम्पेलक्स शॉपिंग सेंटर कांदिवली पश्चिम मुंबई में कल शुरू हुआ, जो दस फरवरी तक चलेगा। मंडल के अध्यक्ष डॉ जयवंत केणी ने मुंबईकरों से आग्रह किया है कि वे यहां आकर गणेशजी का आशीर्वाद लें और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। गणेश मंडल के उपाध्यक्ष प्रणव भट्ट, सचिव समीर गडकरी, उपसचिव मनोहर केणी, कोषाध्यक्ष शांतेश पांणदिकर, अकाउंटेंट राहुल सावंत व अनिल सावंत ने भी गणेश भक्तों से कहा है कि वे महोत्सव में आएं कार्यक्रम को सफल बनाएं। महोत्सव में भगवान गणेश के मूर्तिकार अनिल बाइंग हैं, जबकि सजावट सुभाष केणी ने की है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]