स्वतंत्र आवाज़
word map

मार्शल आर्ट गुरू यज्ञेश शेट्टी सम्मानित

बॉलीवुड के लोगों को मार्शल आर्ट सिखाते आ रहे हैं

मार्शल आर्ट चुस्त-दुरूस्त रहने का योगिक तरीका

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 21 March 2015 05:12:54 AM

cm devendra fadnavis honored yagnesh shetty

मुंबई। महाराष्ट्र के नागपुर जिले के एक महिला संगठन ने राजुरा पंचायत समिति ग्राउंड चंद्रपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने मार्शल आर्ट गुरू यज्ञेश शेट्टी को सम्मानित किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवार, संजय धोते और गणमान्य लोग उपस्थित थे। मार्शल आर्ट गुरू यज्ञेश शेट्टी बॉलीवुड के लोगों को मार्शल आर्ट सिखाते आ रहे हैं।
यज्ञेश शेट्टी स्कूली बच्चों, लड़कियों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को भी मार्शल आर्ट सिखाते हैं, जिसमें वे उन्हें आत्मरक्षा के लिए किसी भी हमले के वक़्त किस तरह और क्या-क्या करना चाहिए, सिखाते हैं। मार्शल आर्ट चुस्त-दुरूस्त रहने का भी एक और योगिक तरीका है। देशभर में आत्मरक्षार्थ मार्शल आर्ट सीखने का चलन बढ़ गया है। बहुतेरे राजकीय खेल परिसरों में मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण पाठ्यक्रम तक में शामिल है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]