स्वतंत्र आवाज़
word map

नरेंद्र मोदी ने किया विज्ञान कांग्रेस का उद्धाटन

मुंबई विश्वविद्यालय में 102वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस

सम्मेलन में विश्व के वैज्ञानिकों का विचार-विमर्श

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 2 January 2015 11:55:07 PM

narendra modi inaugurated science congress

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुंबई विश्वविद्यालय में 102वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्धाटन किया। पांच दिन के इस सम्मेलन में विश्व के वैज्ञानिक विचार-विमर्श करेंगे। विज्ञान कांग्रेस में जाने-माने वैज्ञानिक, अनुसंधान विद्वान विज्ञान को लोकप्रिय बनाने तथा वैज्ञानिकों और अनुसंधानकर्ताओं में विज्ञान का भाव बढ़ाएंगे। भारतीय विज्ञान कांग्रेस की थीम है-मानव विकास के लिए विज्ञान टेक्नोलॉजी। इस अवसर पर केंद्रीय विज्ञान एवं तकनीकी तथा भू-विज्ञान मंत्री डॉ हर्षवर्धन, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति इरानी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस तथा महाराष्ट्र के राज्यपाल विद्यासागर राव भी उपस्थित थे।
भारतीय विज्ञान कांग्रेस में लंदन से 2001 में मेडिसन में नोबेल पुरस्कार विजेता पॉल नर्स स्विट्जरलैंड से 2002 में रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार विजेता कॉर्ट उटरिच, इजरायल से 2009 में रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार विजेता एडा इ यूनैथ, 2013 में मेडिसन में नोबेल पुरस्कार विजेता कैर्लिफोनिया विश्वविद्यालय के रैंडी शेकमैन अतिथियों में शामिल हैं। विज्ञान कांग्रेस में 2014 के नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी और 2006 के नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद युनूस भाग ले रहे हैं। सम्मेलन के दूसरे दिन केंद्रीय विज्ञान तथा तकनीकी एवं भू-विज्ञान मंत्री डॉ हर्षवर्धन विज्ञान कांग्रेस में आयोजित होने वाली महिला विज्ञान कांग्रेस “महिला विकास के लिए विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी” का उद्धाटन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उद्घाटन समारोह के अवसर पर एक ग्रुप फोटोग्राफ भी हुआ जिसमें गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]