अभिनय के साथ हिंदी भाषा और संवाद अदायगी सिखाईस्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम
Saturday 20 September 2014 12:48:42 PM
मुंबई। हिंदी दिवस पर नागरी प्रचारिणी सभा देवरिया ने मुंबई के अभिनय प्रशिक्षक विदुर को वर्ष 2014 के " नागरी श्री " सम्मान से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें अभिनय एवं सिनेमा के क्षेत्र में 25 वर्ष से स्तरीय हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए दिया गया। इस अवसर पर डॉ सत्या पांडेय महापौर नगर महापालिका गोरखपुर बरहज पीठाधीश्वर महंत आञ्जनेय दास एवं अलका सिंह अध्यक्ष नगरपालिका परिषद मौजूद थे। इन्होंने विदुरजी को सम्मानित किया। अपने 25 वर्ष लंबे कालखंड में विदुर ने सैफ, ह्रितिक, रणबीर कपूर और वरुण धवन जैसे अभिनेताओं तथा करीना कपूर, कटरीना कैफ, कल्कि और आलिया भट्ट जैसी अभिनेत्रियों को अभिनय के साथ-साथ हिंदी भाषा और संवाद अदायगी सिखाई है।