स्वतंत्र आवाज़
word map

तेंजेंदर शर्मा को साहित्य अकादमी का सम्मान

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 17 January 2013 08:03:12 AM

tejinder sharma

चंड़ीगढ़। ब्रिटेन में रह रहे भारतीय मूल के हिंदी कहानीकार तेंजेंदर शर्मा को हिंदी साहित्य एवं भाषा में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए हरियाणा साहित्य अकादमी का अगला विशेष साहित्य सेवी सम्मान प्रदान किया जाएगा। सम्मान में 51,000 रूपए की धनराशि भी शामिल हैं। हरियाणा साहित्य अकादमी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी है। तेंजेंदर शर्मा के अब तक सात कहानी संग्रह काला सागर, ढिबरी टाइट, देह की कीमत, ये क्या हो गया, सीधी रेखा की परतें, कब्र का मुनाफा, दीवार एं रास्ता प्रकाशित हो चुके हैं। उनकी कहानिओं एवं गजलों की ऑडियो सीडी भी जारी हो चुकी हैं।
 तेंजेंदर शर्माःएक परिचय
नामः तेंजेंदर शर्मा जन्मः 21 अक्टूबर (जगरांव-पंजाब) भारत। मातृ भाषाः पंजाबी।प्रकाशित कृतियां-कहानी संग्रहः काला सागर (1990) ढिबरी टाईट (1994), देह की कीमत (1999) यह क्या हो गया (2003), बेघर आंखें (2007), सीधी रेखा की परतें-समग्र भाग 1 (2009) क़ब्र का मुनाफ़ा (2010) दीवार में रास्ता (2012)। कविता / ग़ज़ल संग्रहः ये घर तुम्हारा है-(2007)। संपादित कृतियां–ब्रिटेन में उर्दू क़लम (2010) समुद्र पार रचना संसार (2008), यहां से वहां तक (2006) समुद्र पार हिन्दी ग़ज़ल (2011)। अनूदित कृतियां-पासपोर्ट का रङहरू (नेपाली-कहानी संग्रह), ईंटों का जंगल (उर्दू-कहानी संग्रह), ढिंबरी टाइट, कल फेर आंवीं (दोनो पंजाबी कहानी संग्रह)। अंग्रेज़ी में-Black & White (biography of a banker-2007),  Lord Byron-Don Juan (1977),  John Keats-The Two Hyperions (1978)
विशेषः दूरदर्शन के लिए शांति सीरियल का लेखन। अन्नु कपूर निर्देशित फ़िल्म अभय में नाना पाटेकर के साथ अभिनय। कथा यूके संस्था की लंदन में स्थापना, जिसके माध्यम से ब्रिटेन की संसद के हाउस ऑफ़ कॉमंस में प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय इंदु शर्मा कथा सम्मान एवं पद्मानंद साहित्य सम्मान का आयोजन। पुरस्कार/ सम्मान: ढिबरी टाइट को महाराष्ट्र राज्य साहित्य अकादमी पुरस्कार-1995, सहयोग फ़ाउंडेशन का युवा साहित्यकार पुरस्कार-1998, सुपथगा सम्मान-1987, कथा यूके द्वारा बेघर आंखें को ब्रिटेन की सर्वश्रेष्ठ कहानी का सम्मान,  प्रथम संकल्प साहित्य सम्मान-दिल्ली (2007), तितली बाल-पत्रिका साहित्य सम्मान-बरेली (2007), भारतीय उच्चायोग द्वारा डॉ हरिवंशराय बच्चन सम्मान (2008)। कहानी अभिशप्त चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के एमए पाठ्यक्रम में शामिल।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]