स्वतंत्र आवाज़
word map

माता प्रसाद पांडेय ने मुंबई में यूपी भवन देखा

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 15 January 2013 08:34:22 AM

up vidhan sabha speaker in vashi

मुंबई। उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने पिछले दिनों पुणे में भारतीय छात्र संसद की बैठक में गए थे। मुंबई से लौटते समय उन्होंने नवी मुंबई के वाशी स्थित उत्तर प्रदेश भवन का अवलोकन कर निमार्ण पूरा होने पर संतोष व्यक्त किया और भवन का उद्घाटन शीघ्र ही होने की घोषणा की। इस अवसर कुछ प्रतिष्ठित उत्तर भारतीयों से उन्होंने भेंट की। चित्र में कवि विपुल लखनवी, हरिबंस सिंह, माता प्रसाद पाण्डेय और अखिल भारतीय समाजवादी ब्राह्मण सभा के उपाध्यक्ष नागेंद्रमणि त्रिपाठी नव निर्मित भवन के एक कक्ष में विचार विमर्श करते हुए।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]