स्वतंत्र आवाज़
word map

वियतनाम में भारत महोत्सव का शुभारंभ

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 5 March 2014 06:37:49 PM

हनोई। संस्कृति मंत्रालय के सचिव रवींद्र सिंह ने आज वियतनाम में हनोई के ओपेरा हाउस नंबर-1 में भारत महोत्सव का शुभारंभ किया। दस दिन तक चलने वाला यह महोत्सव वियतनाम के तीन शहरों-हनोई, दनांग और हो ची मिन्ह में आयोजित किया गया है। इसमें नृत्य, व्यंजन, बौद्ध महोत्सव और एक बौद्ध प्रदर्शनी है तथा कालबेलिया लोकनृत्य का प्रदर्शन किया जाएगा। संगीत नाटक आकादमी, केंद्रीय हिमालय अध्ययन संस्थान, नव नालंदा महाविहार और संस्कृति केंद्र (पश्चिम क्षेत्र) के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आयुष विभाग के योग गुरू और मेंहदी लगाने वाले कलाकार भी इसमें हिस्सा ले रहे हैं।
इस दौरान संस्कृति सचिव रवींद्र सिंह वियतनाम के संस्कृति, खेलकूद एवं पर्यटन मंत्री होंग त्वान आन्ह और संस्कृति, खेलकूद एवं पर्यटन उपमंत्री व्यूंग द्वे बीन से मुलाकात करेंगे। वह वियतनाम के उप-प्रधानमंत्री फेम बिन्ह मिन्ह और विदेश मामलों के मंत्री से भी मिलेंगे। छह मार्च को रवींद्र सिंह व्यंजन महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इसमें वियतमान सरकार के वरिष्ठ गणमान्यों के हिस्सा लेने की आशा है। वे 7 मार्च को हो ची मिन्ह शहर के फो क्वांग पगोड़ा में बौद्ध महोत्सव के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। रवींद्र सिंह की वियतनाम यात्रा का समापन 9 मार्च को होगा।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]