स्वतंत्र आवाज़
word map

'वंदे भारतम' गणतंत्र दिवस समारोह का आकर्षण

एक भारत श्रेष्ठ भारत एवं विविध सांस्कृतिक और कलात्मक प्रदर्शन

संस्कृति मंत्रालय की कर्तव्य पथ पर 'शक्ति रूपेण संस्थिता' झांकी

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 27 January 2023 12:44:56 PM

'vande bharatam' attraction of republic day celebrations

नई दिल्ली। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय का सांस्कृतिक 'वंदे भारतम' कार्यक्रम दिल्ली में कर्तव्य पथ पर 74वें गणतंत्र दिवस समारोह में प्रमुख आकर्षणों मेसे एक था। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता से चुनेगए 479 कलाकारों ने 'नारी शक्ति' विषय पर देश के सामने प्रदर्शन किया। भव्य परेड के दौरान कलाकारों ने अपने जीवंत और ऊर्जावान प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और एक भारत श्रेष्ठ भारत की सच्ची भावना में भारत की विविध सांस्कृतिक एवं कलात्मक विरासत को प्रदर्शित किया। वंदे भारतम कार्यक्रम केलिए संगीत राजा भवतारिणी और आलोकनंदा दास गुप्ता ने तैयार किया था और रचना हिंदुस्तानी, कर्नाटक और समकालीन जैज तत्वों से ओत-प्रोत थी।
कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में संस्कृति मंत्रालय की 'शक्ति रूपेण संस्थिता' शीर्षक वाली रंगीन झांकी भी दिखाई गई, जो देवी के शक्ति रूपपर आधारित थी। झांकी में कई लोकनृत्यों को एक मंच पर उतारा गया। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में 'वंदे भारतम् नृत्य उत्सव' का आयोजन किया जाता है, यह एक अखिल भारतीय नृत्य उत्सव है, जिसका उद्देश्य लोगों केबीच एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को बढ़ावा देना, नृत्य से पूरी दुनिया में इसकी जीवंतता को दर्शाना है। देश के हर कोने के कलाकारों ने इसके दूसरे आयोजन केलिए प्रतियोगिता पास की, जो 15 अक्टूबर 2022 को प्रारंभ हुई थी। प्रतियोगिता में तीन चरण-राज्य, अंचल एवं राष्ट्रीय थे तथा प्रतिभागिता हेतु निर्धारित आयु सीमा 17 से 30 वर्ष थी। प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 19 और 20 दिसंबर 2022 को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया गया था।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]