स्वतंत्र आवाज़
word map

दो पंजाबी वीडियो बना रहे हैं अजय सोनी

एक गीत का नाम अमृतसरी जुगनी और दूसरे का अखियां नू

सोनी केसाथ एक्ट्रेस हरमिषा मिस्त्री का भी बॉलीवुड में डेब्यू

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 2 December 2022 05:01:24 PM

ajay soni, actress harmisha mistry, raj gupta

मुंबई। फिल्म निर्माता अजय सोनी अपने प्रोडक्शन हाउस सेवन हॉर्स स्टूडियो के कई प्रोजेक्ट्स पर कामकर रहे हैं। लोकप्रिय सिंगर अमित गुप्ता के साथ वह दो पंजाबी म्युज़िक वीडियो जल्द लेकर आने वाले हैं। एक गीत का नाम अमृतसरी जुगनी है, दूसरे का नाम अखियां नू है। अमित गुप्ता इन दोनों गीतों के कम्पोज़र और सिंगर हैं, साथही फीचर फिल्म भी कर रहे हैं, जिन्हें राज गुप्ता डायरेक्ट कर रहे हैं। अजय सोनी केसाथ एक्ट्रेस हरमिषा मिस्त्री भी कामकर रही है, जो जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू केलिए तैयार है।
मुंबई में पली-बढ़ी एक्ट्रेस हरमिषा मिस्त्री गुरु रंधावा केसाथ फ़िल्म कुछ खट्टा हो जाए से बॉलीवुड में एंट्री कर रही है। हरमिषा मिस्त्री गुरु रंधावा, सई मांजरेकर और अनुपम खेर केसाथ यह फ़िल्म करके काफी उत्साहित है। यह फ़िल्म अगले साल जनवरी या फरवरी में रिलीज होगी। हरमिषा मिस्त्री ने फ़िल्म में अपने किरदार के बारेमें बताया कि वह उसमें सई मांजरेकर की छोटी बहन का रोल निभारही है। बी4यू का ऑफिशियल म्युज़िक वीडियो फरारी कर चुकी हरमिषा मिस्त्री ने उदित नारायण का वीडियो गोरे गोरे गालों पे भी किया है। सुदेश बेरी केसाथ सिर्फ मनी और एक हॉरर वेब सीरीज कर चुकी हरमिषा मिस्त्री की कुछ खट्टा हो जाए पहली फीचर फिल्म होगी। जी अशोक के निर्देशन में बन रही यह एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें सई मांजरेकर और अनुपम खेर केसाथ काम करने का उसका अनुभव कमाल का रहा।
एक्ट्रेस हरमिषा मिस्त्री तबसे डांस कररही है, जबवह तीसरी कक्षा में पढ़ रही थी। वह कियारा आडवाणी को सबसे ज्यादा पसंद करती है। कबीर सिंह और शेरशाह उसकी फेवरेट फिल्म है। कियारा आडवाणी का क्यूट फेस और हॉटबॉडी उसे भाती है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में काम करने का सपना देखनेवाली हरमिषा मिस्त्री, वरुण धवन, विक्की कौशल केसाथ स्क्रीन साझा करना चाहती है। आगरा में उसका फ़िल्म की शूटिंग का यादगार अनुभव है और अब निर्देशक राज गुप्ता केसाथ पंजाबी गीत करने को लेकर काफी उत्साहित है। सिंगर अमित गुप्ता भी इन दोनों गीतों को लेकर हद से ज्यादा एक्साइटेड हैं। राज गुप्ता उनके कई वर्षों के दोस्त हैं और अजय सोनी के बैनर तले काम करके वह बहुत खुश हैं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]