स्वतंत्र आवाज़
word map

दिल्ली में वस्त्रों की प्रदर्शनी 'सूत्र संतति'

प्रमुख कारीगरों शिल्पकारों डिजाइनरों के वस्त्र प्रदर्शित

शिल्प कौशल और पारिस्थितिक संरक्षण को दर्शाया

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 20 August 2022 11:55:22 AM

textiles exhibition 'sutra santati' in delhi

नई दिल्ली। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय और राष्ट्रीय संग्रहालय ने अभेराज बालडोटा फाउंडेशन के सहयोग से देशमें वस्त्र की विविध स्वरूपों एवं परंपराओं को एकसाथ लाकर एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूपमें भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर प्रदर्शनी 'सूत्र संतति' का आयोजन किया है। संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी 20 सितंबर तक नई दिल्ली में जारी रहेगी। सूत्र संतति का शाब्दिक अर्थ-सूत की निरंतरता है। प्रदर्शनी के शीर्षक के रूपमें यह भारतीय संस्कृति और समाज में चल रहे संवादों का एक रूपक है, जो इसके विकास को आकार देता है और अतीत को भविष्य केसाथ जोड़ता है। प्रदर्शनी में 75 प्रमुख कारीगरों, शिल्पकारों, डिजाइनरों और कलाकारों के 100 से अधिक वस्त्र प्रदर्शित किए जा रहे हैं।
सूत्र संतति प्रदर्शनी में शिल्प कौशल और पारिस्थितिक संरक्षण को विशेष तौरपर दर्शाया जा रहा है। हाथ से बुनाई, कढ़ाई, रेसिस्ट-रंगाई, छपाई, पेंटिंग और एप्लिक की प्रक्रियाओं केसाथ-साथ सूत और फैब्रिक के रूपों केसाथ बनाए गए वस्त्र भी देखने केलिए रखे गए हैं। इन्हें बनाने में लगे रेशों में स्थानीय किस्में जैसे-कंडू और काला कपास, शहतूत और जंगली रेशम, ऊंट और भेड़ की ऊन, बकरी और याक के बाल शामिल हैं। प्रदर्शनी में प्रदर्शित सामग्रियों का उद्देश्य भारत के आत्ममूल्य और निहित सामूहिक, सहयोगी प्रयासों जैसे राष्ट्र को परिभाषित करने में जैविक और धीमी उपभोक्तावाद के आदर्शों को बढ़ावा देना है, जो ऐसे लक्ष्यों की ओर बढ़ने केलिए आवश्यक हैं। वस्त्र कारीगर वसीम (अरी, कानी और हाथ से बुने हुए पश्मीना जामवार केसाथ पेंट की गई कलमकारी), विजय गुलेद (इल्कल), शून्य (बाटिक-टैगोर कविता)। संगठन/ गैर-सरकारी संगठन के आशा राहुल जैन के अंजना सोमानी के संग्रह, मनीष सक्सेना के आद्यम, करिश्मा स्वाली के चाणक्य स्कूल ऑफ क्राफ्ट, गुड अर्थ, मालविका शिवकुमार और जीन-फ्रैंकोइस लेसेज की वस्त्रकला प्रदर्शित।
वस्त्रों के फैशन और टेक्सटाइल डिज़ाइनर, कॉट्यूरियर और बहुविषयक कलाकारों में हैं-अबू संदीप, अशदीन, अंजुल भंडारी, आशीष शाह, गौरव गुप्ता, गौरंग शाह, मनीष मल्होत्रा, पीटर डी'अस्कोली, संजय गर्ग (रॉ मैंगो), स्मृति मोरारका, तरुण तहिलियानी। वस्त्र पुनरुत्थानवादी आसिफ शेख (सीडीएस), चार्ली मथलीना, दर्शन शाह (वीवर स्टूडियो), जेस्मिना जेलियांग (हीरलूम नागा), पूर्वी पटेल, राधिका राजे (बड़ौदा शालू), स्वाति और सुनैना, उमंग हुथीसिंग आदि। वस्त्र कलाकार हैं-अजय भोज, आशिता सिंघल (पैवंड स्टूडियो), जिग्नेश पांचाल, लक्ष्मी माधवन, प्रगति माथुर, पुष्यमित्र जोशी (इको फैब), सबिहा दोहदवाला और सुकन्या गर्ग।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]