स्वतंत्र आवाज़
word map

ललित कला अकादमी में फोटोग्राफी प्रदर्शनी

फोटोग्राफर रघुराय व उमा नंदूरी ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन

भारत के स्वतंत्रता संग्राम विरासत स्थल प्रदर्शनी के मूल विषय

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 20 August 2022 11:45:14 AM

photography exhibition at lalit kala akademi

नई दिल्ली। विश्व फोटोग्राफी दिवस पर ललित कला अकादमी नई दिल्ली में की दीर्घाओं में फोटोग्राफी प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रख्यात फोटोग्राफर पद्मश्री रघुराय ने ललित कला अकादमी की अध्यक्ष उमा नंदूरी केसाथ प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। भारत के स्वतंत्रता संग्राम स्थल, किले, पहाड़, प्राचीन मंदिर और भारत के विरासत स्थल प्रदर्शनी के मूल विषय हैं। फोटोग्राफी प्रदर्शनी केलिए देशभर से 423 कलाकारों की कुल 1603 प्रविष्टियां प्राप्त हुई थीं, जिनमें से जूरी ने प्रदर्शनी में दर्शाए जाने केलिए 135 तस्वीरों का चयन किया था।
ललित कला अकादमी 7 दशक से पेंटिंग, ग्राफिक, सिरेमिक, मूर्तिकला, फोटोग्राफी आदि क्षेत्र में कला को बढ़ावा दे रही है और कलाकारों को प्रोत्साहित कर रही है। भारतीय स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर अकादमी ने आजादी के अमृत महोत्सव केतहत विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों जैसे शिविरों, प्रदर्शनियों, व्याख्यानों, कार्यशालाओं, संगोष्ठियों आदि का आयोजन किया। फोटोग्राफर रघुराय ने इस अवसर पर कहाकि यह प्रदर्शनी बहुत अच्छे समय पर आयोजित की गई है, हम स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहे हैं। उन्होंने तस्वीरों के चयन कीभी सराहना की। यह प्रदर्शनी 28 अगस्त 2022 तक खुली रहेगी। 

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]