स्वतंत्र आवाज़
word map

'हरघर में 15 अगस्त को हमसब फहराएंगे तिरंगा'

श्रीविनायक नाट्यमंडली सुरभि हैदराबाद का दिल्ली में पारंपरिक रंगमंच

भारत की महान संस्कृति को देश व दुनिया से परिचित कराएं-संस्कृति मंत्री

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 6 July 2022 12:10:59 PM

g. kishan reddy at the closing ceremony of shri vinayaka natyamandali surabhi theatre

नई दिल्ली। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय ने श्रीविनायक नाट्यमंडली सुरभि थिएटर हैदराबाद के पारंपरिक क्षेत्रीय रंगमंच के पांच नाटकों की श्रृंखला के समापन समारोह का उत्सव मनाया। पांच नाटकों में मायाबाजार, भक्त प्रहलाद, पथला भैरवी, यशोदा कृष्ण और श्रीनिवास कल्याणम शामिल थे। इस अवसर पर उत्तर पूर्वी क्षेत्र के संस्‍कृति, पर्यटन और विकास मंत्री जी किशन रेड्डी और आईजीएनसीए के सदस्‍य सचिव डॉ सच्चिदानंद जोशी उपस्थित थे।
संस्कृति मंत्री ने कहाकि उन्हें प्रसन्नता हैकि सुरभि नाटक मंडली दक्षिण भारत की महान संस्कृति को दिल्ली में प्रस्तुत कर रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भारत-श्रेष्ठ भारत के स्वप्न को भी पूर्ण कर रही है। जी किशन रेड्डी ने कहाकि राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक संगठन है, विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं केसाथ एनएसडी अब भारत के सभी क्षेत्रों में उपस्थित है। संस्कृति मंत्री ने कहाकि 15 अगस्त 2022 को जब भारत अपनी स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण करेगा, उस दिन हरघर में हमसब तिरंगा फहराएंगे। उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में सहभागी बनने और पारंपरिक क्षेत्रीय रंगमंच को बढ़ावा देने का भी आग्रह किया।
जी किशन रेड्डी ने कहाकि भारत इस वर्ष अपनी स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण कर रहा है और आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, इसलिए यह आवश्यक हैकि हम अपनी महान संस्कृति को देश और दुनिया से परिचित कराएं। गौरतलब हैकि संस्कृति मंत्रालय भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष को आजादी का अमृत महोत्सव के रूपमें मना रहा है, इस उत्सव में अपने अभिनव विचारों और कार्यक्रमों केसाथ भाग ले रहा है, जो न केवल कई स्वतंत्रता सेनानियों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालता है, बल्कि भारतीयों को भारत पर गर्व करने और भारतीय नागरिकों की उन्नति केलिए और अधिक कार्य करने केलिए प्रेरित करता है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]