स्वतंत्र आवाज़
word map

युद्धक विमान में रक्षामंत्री ने उड़ान भरी

पी8I विमानों से निगरानी कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति

पी8I ने किया खोज व बचाव क्षमताओं का प्रदर्शन

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 19 May 2022 12:51:45 PM

defense minister flew in a warplane

मुंबई। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मुंबई में भारतीय नौसेना की लंबी दूरी के पी8I समुद्री टोही पनडुब्बीरोधी युद्धक विमान में उड़ान भरी। मिशन के दौरान लंबी दूरी की निगरानी, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध, इमेजरी इंटेलिजेंस, एएसडब्ल्यू मिशन और अत्याधुनिक मिशन सूट एवं सेंसर को नियोजित करने वाली खोज और बचाव क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया। गौरतलब हैकि वर्ष 2013 से आरंभ करके पी8I विमानों के शामिल होने से हिंद महासागर क्षेत्र में भारतीय नौसेना के लगातार निगरानी कार्यों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। रक्षामंत्री केसाथ इस उड़ान दल में दो पायलट और तीन महिला अधिकारियों सहित सात नौसेना वायु संचालन अधिकारी शामिल थे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]